Category Archives:  Spiritual

राशिफल 28 नवंबर 2019: इन 5 राशियों पर बनेगी भगवान विष्णु की विशेष कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल....

Nov 27 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपके स्वास्थय की समस्या शीघ्र ही समाप्त होने वाली है | आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे | आज आपको किसी समारोह में आमंत्रित किया जा सकता है, वहां आपकी मुलाकात आपके पुराने मित्र से हो सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको कारोबार में नए फायदे होने वाले है | समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा | आज आप किसी रिश्तेदार से मिलने उसके घर जा सकते है | आपको अपने व्यर्थ के खर्चो पर रोक लगाने की आवश्यकता है | आज आपके कई काम समय से पहले पुरे हो जायेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा | आपको कुछ नए काम करने पड़ सकते है | आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, इससे बॉस प्रसन्न होंगे | आप किसी नए काम को शुरू करने का विचार कर सकते है, आपको इसमें समझदारी दिखाने की आवश्यकता है | दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको आज परिवार के काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है | कोई मेहमान घर आ सकता है | कहीं धन निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की राय जरूर ले | रचनात्मक कार्यो में लगे जातको के लिए दिन शुभ है | जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आपको आज अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है, ऑफिस में सहकर्मी के साथ अनबन हो सकती है | परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थय परेशानी की वजह बन सकता है | लवमेट के साथ आज का दिन बिताना चाहते है, तो दिन शुभ है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा | आप आज कुछ नए लोगो के साथ रिश्ते बना सकते है | ऑफिस में आने वाली चुनौतियों का आप आसानी से सामना कर पाएंगे | कारोबार के सिलसिले में आज यात्रा करनी पड़ सकती है | छात्रों के लिए दिन बहुत ही अच्छा बीतेगा | 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको किसी ख़ास काम की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है | आज के दिन कहीं भी धन निवेश ना करे, परिणाम से निराश हो सकते है | दोस्त के साथ कोई समस्या शेयर कर सकते है | जीवनसाथी के साथ अच्छा वक़्त बीता सकेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सफलता भरा रहेगा | आज आपके आत्मविश्वास के बल पर आपके कई काम आसानी से पुरे हो जायेंगे, साथ ही आपके आस पास के लोग भी आपसे प्रभावित होंगे | आपका स्वास्थय भी एकदम ठीक रहेगा | आप पुरे परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | लम्बे समय से जो काम अधूरा था, उसे आज पूरा करने का दिन है | आज किसी जोखिमभरे काम में आपको सफलता मिलेगी | आपकी आर्थिक स्थिति में उतार चढाव आ सकते है, किसी अनजान से लेनदेन परेशानी में डाल सकता है | दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको आज ऑफिस में अच्छे काम के लिए उपहार मिल सकता है | क़ानूनी मामलो में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा | हालाँकि आज आपका आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा | माता के स्वास्थय पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है | जीवनसाथी से किसी मामले में राय ले सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा | जो छात्र बाहर जाकर शिक्षा लेना चाहते है, उन्हें आज उचित कदम उठाने चाहिए | आज आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते है | आज किसी करीबी की बात से आप आहत हो सकते है | आज आपके द्वारा की गयी मेहनत जरूर रंग लाएगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप प्रसन्नता महसूस करेंगे | कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होकर आपको प्रोत्साहित करेंगे | आज किसी घरेलू काम में आपको अपने भाई की मदद मिल सकती है | आज किसी से भी उधार लेनदेन में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है | दाम्पत्य जीवन में मतभेदों को दूर करने की आवश्यकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर