Category Archives:  Spiritual

ये निशान बताते है, आप जीवन में अमीर बनेंगे या नहीं, क्या आपकी हथेली में है ये...जानिए

Nov 28 2019

Posted By:  Sunny

अमीर बनने की चाहत किस की नहीं होती है, हर कोई अमीर बनना चाहता है और अपने सपने पुरे करना चाहता है | लेकिन कई लोग जीवनभर धन की कमी सामना करते है, वहीँ कुछ लोग ऐसे भी होते है, जो भाग्य में धन लेकर पैदा होते है | इन लोगो को अपने जीवन में धन मिलकर रहता है, भले ही देरी से मिले, लेकिन इनकी किस्मत में लिखा हुआ धन इन्हे जरूर मिलता है | हमारी किस्मत में धन है या नहीं इसका पता कुंडली हस्तरेखा शास्त्र से लगाया जाता है | आज हम आपको हस्तरेखा से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है | आज हम कुछ ऐसे निशानों के बारे में बताने जा रहे है, जो आपको अमीर बना सकते है |


हथेली में बना कलश का निशान धनवृद्धि निशान माना जाता है | हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगो की हथेली में ऐसा निशान होता है, उनके पास अच्छी जमा पूंजी होती है, साथ ही ऐसे लोगो का धन बढ़ता रहता है |



हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिसकी हथेली में गुरु पर्वत ऊँचा हो और जीवन रेखा से कोई रेखा निकलकर गुरु पर्वत से मिल रही हो | साथ कोई रेखा चंद्र पर्वत से निकलकर बुध पर्वत पर जाये, साथ ही सूर्य पर्वत पर जाने वाली किसी रेखा से मिले तो बहुत ही अच्छा योग बनता है, इसे भास्कर योग कहा जाता है | ऐसे लोग अपने गुण, ज्ञान और कला के बल पर खूब धन कमाते है |

शनि पर्वत पर चक्र का निशान बनना बहुत ही शुभ माना जाता है, इस योग को चक्र योग कहा जाता है | ऐसे लोग उच्च अधिकारी होते है |

हथेली में सूर्य और गुरु पर्वत का ऊँचा होना और हथेली का बीच में गहरा होना बेहद शुभ योग है | ये कर्तरी योग कहलाता है | ये लोग कई स्त्रोतों से धन कमाते है |

हथेली में चंद्र पर्वत हो जीवन रेखा के मध्य में बना तिल सौभाग्य का सूचक होता है, ऐसे निशान का होना प्रसिद्धि का सूचक है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर