Category Archives:  Spiritual

राशिफल 29 नवंबर 2019: आज कर्क राशि पर भारी रहेंगे ग्रह, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Nov 28 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज आप प्रसन्न रहेंगे | सरकारी नौकरी करने वाले जातको के लिए आज का दिन बेहद ही शुभ है | कार्यक्षेत्र पर आपको तरक्की मिलने के आसार बन रहे है | आपकी ईमानदारी की चर्चा होगी | आज का दिन छात्रों के लिए सफलताभरा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपको आज किसी खास मामले में सफलता मिलने वाली है | रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगो को आज नए अवसर मिलने वाले है | आज प्रेम प्रसंगो में सफलता मिलेगी | समाज में आपको किसी काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन उतार चढाव भरा रहेगा | आप परिवार के साथ वक़्त बिताने के बारे में सोच सकते है | आज ऑफिस मे आपको सावधानी से काम लेने की जरूरत है | कोई गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है | इस राशि के छात्रों के लिए दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है | घर का माहौल सामान्य रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आपको आज किसी मामले में आपको आर्थिक परेशानी उठानी पड़ सकती है | क़ानूनी मामलो में आज दिन आपके पक्ष में नहीं रहेगा | आज किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव में रह सकते है | आज ऑफिस में आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपको आज ऑफिस में काम के लिए तारीफ मिलेगी | किसी पुराने मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात हो सकती है | आज ऑफिस में आप अपनी बात को मजबूती से रख पाएंगे | लवमेट के लिए दिन शुभ है, आप उनके लिए कोई उपहार ले सकते है | स्वास्थय ठीक रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन शुभ है | आज आप पर कुछ घरेलु जिम्मेदारियां आ सकती है, जिनका निर्वाह आपको मन लगाकर करने की जरूरत है | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को सफलता मिलने वाली है | कामकाजी महिलाओं के लिए दिन शुभ है | आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको आज किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है | कहीं धन निवेश करने के बारे में सोच रहे है, तो आज का दिन शुभ है | संतान की सफलता से आप गर्व महसूस करेंगे | कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां जल्द ही समाप्त होने वाली है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज का दिन उत्तम है | आपकी सकारात्मक सोच का आपको लाभ मिलेगा | आप अपने सपनो को पूरा करने की तरफ कदम बढ़ा सकते है | जो नौकरी बदलने का विचार कर रहे है, उन्हें नए मौके मिलने वाले है | किसी करीबी के साथ चल रहे मनमुटाव को आज दूर करने का दिन है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आप अपने व्यक्तित्व को मजबूत करने के लिए कुछ कर सकते है | रुके हुए काम आज पुरे होने वाले है | कारोबारियों के लिए आज का दिन उम्मीद से अधिक लाभ दिलाने वाला रहेगा | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आप आज ऑफिस में अपनी कार्यक्षमता में वृद्धि करेंगे | आज किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपके अटके हुए काम पुरे हो जायेंगे | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | जीवनसाथी को किसी निर्णय में शामिल करना आपके बीच विश्वास को मजबूत करेगा | 


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | आज आप पूर्व में बनाई गयी योजनाओं को आकार दे सकते है | आज समाज के कुछ विशिष्ठ लोगो से मुलाकात हो सकती है | आप किसी धार्मिक संस्था से जुड़ सकते है | अविवाहितों को आज विवाह प्रस्ताव मिलने वाले है | धन संबंधी समस्याएं आज दूर होगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा, हालाँकि स्वास्थय आज कमजोर रह सकता है | ऑफिस में नया काम मिल सकता है, जिससे आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी | किसी भी जरुरी निर्णय को जल्दबाजी में ना ले, ये परेशानी में डाल सकता है | माता पिता के साथ आप धार्मिक आयोजन में जा सकते है | जीवनसाथी से कोई बात शेयर कर सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर