Category Archives:  Spiritual

शुक्रवार के दिन इन 3 चीजों को माता लक्ष्मी को अर्पित करने से कभी नहीं आती धन की कमी, होता है धनलाभ...

Nov 28 2019

Posted By:  Sanjay

धन की देवी माता लक्ष्मी को ही कहा जाता है  | हिन्दू धर्म के अनुसार यदि किसी भी व्यक्ति के जीवन में धन से संबंधित कोई भी समस्या चल रही है तो उसे माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहिए | माता लक्ष्मी की कृपा से उस व्यक्ति को जीवन में कभी भी धन की कमी का एहसास नहीं होगा और उसका जीवन हमेशा खुशियों से भर जायेगा | माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन नीचे 3 उपाय बताये गए है | यदि इन उपायों को किया जाए तो उस व्यक्ति को कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा | वो तीन उपाय कौन कौन से आइये जानते है उनके  बारें में...


माता लक्ष्मी को अर्पित करें ये 3 चीजे 



1 . चाँदी, सोने  के सिक्के 


शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन होता है | इस दिन सोने और चाँदी के सिक्के खरीदना बेहद शुभ होता है | ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है | शुक्रवार के दिन यदि आप सोने या चाँदी का सिक्का खरीदकर माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करते है तो ऐसा करने से माता लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और घर में धन की आवक बनी रहती है | इस दिन आप सिक्को के अलावा सोने चाँदी की अन्य चीजे भी खरीद सकते है |

2 . मोरपंख 


हिन्दू धर्म मान्यताओं के अनुसार मोरपंख घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है | मोरपंख सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होती है और माता लक्ष्मी भी उसी जगह आती है जहा सकारात्मक ऊर्जा होती है | इसके अलावा मोरपंख देखने में बहुत ही सुन्दर और मनमोहक लगती है | ऐसी चीजे माता लक्ष्मी को आकर्षित करती है इसलिए मोरपंख को माता लक्ष्मी के समीप रखने से माता लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और आपकी सभी मनोकामनाओं को जरूर पूर्ण करती है |

3 . कलश 


हिन्दू धर्म में कलश को बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है | कलश को देवी देवताओं के पास रखने से बहुत सारे फायदे होते है | कलश को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा फैलती है | घर में कलश रखने से नकारात्मक शक्तियाँ बाहर निकल जाती है | जब भी आप घर में कलश रखे तो इस बात का विशेष ध्यान रखें की कलश में तांबे के लोटे, आम की पांच पत्तिया और एक नारियल को घर में जरूर रखें | आप नारियल के ऊपर स्वास्तिक का चिह्न जरूर बनाए | प्रत्येक शुक्रवार के दिन आप माता लक्ष्मी के समीप कलश रखकर पूजा करते है तो आपके घर में कभी भी गरीबी नहीं आएगी और आपके घर में हमेशा धन की आवक बनी रहेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर