Category Archives:  Spiritual

राशिफल 30 नवंबर 2019: इन 05 राशियों को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Nov 29 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आपको जमीन जायदाद के मामलो में सफलता मिलने वाली है | आज ऑफिस में सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे | समाज में आपका सम्मान होगा | आपकी प्रतिभा की लोग प्रशंसा करेंगे | आज आप पार्टनर के साथ डिनर पर जाने का प्लान बना सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज का दिन बढ़िया गुजरेगा | कारोबारियों को आज कोई बड़ा लाभ होने वाला है | आज आप कोई ऐसा काम कर सकते है, जिससे सभी आपकी सराहना करेंगे | आपको संतान सुख प्राप्त होने वाला है | छात्रों के लिए दिन शुभ है | स्वास्थय के नजरिये से आप ठीक रहेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको आज ऑफिस में नया काम मिल सकता है | आज परिवार में किसी से बात करते समय आपको धैर्य बनाये रखने की जरूरत है | कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे है तो आपको किसी अनुभवी की राय जरूर ले | जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आपको आज ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा | घरवाले किसी बात को लेकर आपसे नाराजगी जाहिर कर सकते है | कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा | आज आप किसी मंदिर में दान कर सकते है | ये शुभ फल देगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | धन से जुडी समस्या के लिए आज आप समाधान निकाल लेंगे | आपका अटका हुआ धन आपको प्राप्त होने वाला है | करियर से जुड़ा कोई भी फैसला आज कारगर साबित होगा | वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरुरत है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन आपकी उम्मीद के अनुसार गुजरेगा | किसी नए व्यापार को आरम्भ करने के बारे में आज आप विचार कर सकते है | आज कार्यों के परिणाम आपके मनमुताबिक होंगे | आज पिता जी किसी काम में आपकी मदद कर सकते है | जीवनसाथी के साथ अच्छा वक़्त बिता सकेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | इस राशि के छात्रों को पढाई में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है | आज किसी अनजान पर भरोसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है | आज प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है | आज पार्टनर के साथ मनमुटाव दूर करने का दिन है, उनको उपहार देना उचित रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | आपको आज दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है | नौकरीपेशा जातको को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है | आज परिवार के किसी बड़े निर्णय में आपकी राय मांगी जा सकती है | आप बिज़नेस से जुडी किसी बड़ी डील में शामिल हो सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप प्रसन्नता महसूस करेंगे | समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी | ऑफिस में जूनियर आपसे मदद मांग सकते है | अविवाहित लड़को के लिए आज विवाह प्रस्ताव आ सकते है | आज आपके विरोधी आपके किसी काम में परेशानी खड़ी कर सकते है, सावधान रहे | आज रिश्तो में कड़वाहट को मिठास में बदलने का दिन है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आप आज आध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकते है | परिवार के साथ आप धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकते है | संतान के अच्छे प्रदर्शन से आप गर्व महसूस करेंगे | बुजुर्ग आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते है | कामकाजी महिलाओं के लिए दिन शुभ है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा | लम्बे समय से अटका कोई सरकारी काम आज पूरा होने वाला है | आज आपको कोई मित्र कारोबार में साझेदार बनाने का प्रस्ताव दे सकता है | स्वास्थय अच्छा रहेगा | आपके काम की प्रशंसा होगी | दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपकी आर्थिक योजनाए सफल होने वाली है | आज आप किसी मित्र की जन्मदिन पार्टी में शामिल हो सकते है | किसी क़ानूनी मामले क़ानूनी सलाहकार की मदद ले सकते है | आज किसी को उधार धन देना भारी पड़ सकता है | विश्वासपात्र के साथ ही लेनदेन करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर