Category Archives:  Spiritual

शनिदेव की कृपा द्रष्टि प्राप्त करने के लिए इन चीजों को रखें घर से दूर, परेशानियां होंगी दूर, मिलेगा सभी कष्टों से छुटकारा...

Nov 29 2019

Posted By:  Sanjay

हिन्दू धर्म के अनुसार शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा अर्चना का दिन माना जाता है | शनिदेव के बारें में प्राचीनकाल से ही कुछ मान्यताएं चली आ रही है | सभी लोग शनिदेव की कुद्रष्टि से दूर रहना चाहते है क्योंकि भगवान शनिदेव की कुद्रष्टि जिन लोगो पर पड़ती उनका जीवन परेशानियों से भर जाता है लेकिन जिन लोगो के ऊपर शनिदेव की कृपाद्रष्टि होती है उन लोगो के जीवन में कभी कोई कष्ट नहीं आता है | भगवान शनिदेव उनकी सभी परेशानियों और कष्टों को उनसे दूर कर देते है | 


ज्योतिष धर्म शास्त्रों के अनुसार जिस घर के ऊपर शनिदेव की कृपा होती है उस घर में हमेशा ही सुख शांति बनी रहती है और लेकिन यदि घर के अंदर शनि का वास हो जाए तो घर में नकारात्मक शक्तियां वास करने लगती है | हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार कबाड़ की वस्तुओं के ऊपर शनिदेव का अधिकार होता है इसलिए कबाड़ और बेकार पड़ी चीजों को घर में नहीं रखना चाहिए इन्हे घर से बाहर करने में ही सभी की भलाई होती है | इसलिए शनिवार के दिन इन कबाड़ की चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए | 



शनिवार के दिन इन चीजों को कर दें घर से बाहर
ज्योतिष धर्म शास्त्रों के अनुसार कबाड़ और बेकार चीजों के ऊपर शनिदेव का आधिपत्य होता है इसलिए इन चीजों को घर से बाहर रखने में ही हम सबकी भलाई है | जिन लोगो की कुंडली में शनिदेव की पीड़ा चल रही है और उनको हर काम में परेशानियों और कष्टों का सामना करना पड़ रहा है उन लोगो को कबाड़ और बेकार पड़ी चीजों को घर से तुरंत बाहर कर देना चाहिए |

* शनिवार के दिन सुबह सुबह सभी पुराने कपड़ो, स्टील के पुराने ख़राब बर्तनो, ख़राब पुराना फर्नीचर आदि चीजों का दान करने से जीवन की बहुत सारी बाधाएं दूर हो जाती है | घर में बंद पड़ी घड़ियां, लोहे का जंग लगा सामान, पुराने नीले रंग के कपड़ो को दान में देना चाहिए और पुरे घर को साफ़ सुथरा रखना चाहिए ऐसा करने से घर को तंत्र मंत्र से छुटकारा मिल जाता है |


* शनिवार के दिन घर की साफ़ सफाई के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की घर का कोई भी कोना छूटना नहीं चाहिए | पूरे घर की अच्छे से साफ़ सफाई करनी  चाहिए |


* घर की छत के ऊपर बेकार कबाड़ के सामान को नहीं रखना चाहिए |

* बिजली से चलने वाले बेकार उपकरणों को या तो ठीक करवा लेना चाहिए या उन्हें बेच देना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर