Category Archives:  Spiritual

राशिफल 1 दिसंबर 2019: इन 06 राशियों के लिए बेहद शुभ है माह का पहला रविवार, जानिए अपनी राशि का हाल...

Nov 30 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाम से आज आप राहत महसूस करेंगे | आपके जरुरी काम पुरे होंगे | किसी मित्र से फ़ोन पर लम्बी बात कर सकते है | समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा | छात्र पढाई में मन लगाएंगे | माता पिता का सहयोग मिलेगा | पत्नी के साथ वक़्त बीता सकेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा | आपके भाग्य के सितारे बुलंद है | आज आप व्यवसाय में प्रगति महसूस करेंगे | आपके आर्थिक मामले आज सुलझने वाले है | ऑफिस में आपके कार्यो की प्रशंसा होगी | दोस्त आपसे मदद मांग सकते है | जीवनसाथी के साथ समय बीता सकेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपके मन में नए विचार आ सकते है | आप किसी योजना को प्रारूप दे सकते है | आपका अटका हुआ शीघ्र ही प्राप्त होने वाला है | कोर्ट कचहरी के मामलो में आपको सफलता मिलेगी | व्यर्थ के विवाद से दूर रहे | वैवाहिक रिश्तो में किसी भी तरह की गलतफहमी रिश्ते बिगाड़ सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | समाज के कार्यो में आप योगदान दे सकते है | व्यवसाय के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | आज कुछ नए लोगो से आपकी मुलाकात हो सकती है | माता पिता अपने बच्चो को घुमाने ले जा सकते है | आपके अधूरे काम पुरे होंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे, जिससे आपका उत्साहवर्धन होगा | संतान के किसी काम को पूरा करने के कारण आप राहत महसूस करेंगे | शुभ काम में भाई की मदद मिलेगी | जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन उत्तम रहेगा | आज आप ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे | किसी जरुरी काम के पूरा होने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे | व्यापार में अचानक लाभ होने वाला है | आज का दिन करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा | सेहत अच्छी रहेगी | प्रेम संबंधो में मजबूती आएगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज का दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में आज अधिक समय तक रुकना पड़ सकता है | अपने अनुभव से आप किसी काम को पूरा कर पाएंगे | आज परिवार के साथ कोई जरुरी बात कर सकते है | इससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे | लवमेट कहीं घूमने का प्लान बना सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज दिन बेहतरीन रहेगा | आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | इसके कारण आपके कई कामो में फुर्ती झलकेगी | नौकरीपेशा जातक नौकरी पा सकते है | किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले मित्रो की सलाह लेना उचित होगा | जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा सुखद अहसास देगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | आप किसी दोस्त से मुलाकात कर सकते है | आप इससे पुरानी यदि ताजा करेंगे | आप इस मुलाकात से नए आमदनी के स्त्रोत के बारे में जान सकते है | कुछ खरीददारी कर सकते है | प्रभावशाली व्यक्तियों से व्यवहार बना सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन आपके लिए बेहद ही अच्छा रहेगा | छात्रों को आज सफलताभरे परिणाम मिलेंगे | आर्थिक पक्ष आज सामान्य रहेगा | परिवार से अच्छे संबंध स्थापित होंगे | दोस्तों के साथ शाम को घूमने जा सकते है | दाम्पत्य जीवन में आपको मिठास लाने की आवश्यकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा | किसी जरुरी काम के पुरे होने से आप प्रसन्न रहेंगे | समाज में आपकी किसी बात को लेकर प्रशंसा हो सकती है | सहकर्मी आपसे प्रभावित होंगे | धीमी गति से चल रहे कार्यो को गति मिलेगी | जीवनसाथी के साथ समय बीता सकेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आप आपका दिन ठीक रहेगा | ऑफिस में आपको वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है | किसी से अनबन हो सकती है | छात्रों को आज शिक्षकों से किसी विषय के बारे में पूरी मदद मिलेगी | स्वास्थय में आज गिरावट महसूस कर सकते है | अनजान की मदद कर सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर