Category Archives:  Spiritual

भोजन करते समय रखें इन बातो का विशेष ध्यान, कभी नहीं आएगी गरीबी, हमेशा धन धान से भरा रहेगा आपका घर...

Nov 30 2019

Posted By:  Sanjay

भोजन जीवन की वो सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है जिसके बिना जीवन संभव नहीं है | हर इंसान अपने और अपने परिवार की इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करता है ताकि वो और उसका परिवार पेट भरकर भोजन ग्रहण कर सके | इस दुनिया में इंसान का भोजन के बिना जीवन संभव नहीं है | वैज्ञानिको ने भी एक रिचर्स से से साफ़ कर दिया की जो इंसान पेटभर कर भोजन ग्रहण करते है उन्हें अच्छी नींद आती है और जो इंसान भूंखे पेट सोते है वो रातभर सुकून से सो भी नहीं पातें है | भूंख क्या होती है और भोजन की असली अहमियत वही लोग जानते है जो कई दिनों तक बिना खाये पीए रहते है | आपने अक्सर देखा होगा की कुछ अमीर घरो के बच्चो को हर चीज बिना मांगे मिल जाती है इसलिए वो उसकी एहमियत नहीं समझते है जबकि गरीब परिवार के बच्चो को दो वक्त की रोटी खाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है इसलिए वो भोजन की एहमियत को अच्छे से समझते है |


हमारे भारत देश में भोजन को देवता के समान समझा जाता है और जो लोग अन्न की कदर करते है उनके जीवन में कभी भी अन्न की नहीं आती है और जो लोग अन्न की कदर नहीं करते है उनको एक न एक दिन उस अन्न की अहमियत समझ में आती है | इसलिए हमें हमेशा ही अन्न देवता का सम्मान करना चाहिए और कभी भी भूलकर भी अन्न का अपमान नहीं करना चाहिए | आज हम आपको कुछ बातें ऐसी बताने वाले है इन बातो को आप भोजन करने के दौरान जरूर याद रखे और इनका पालन करें...



* भोजन ग्रहण करने से पहले ईश्वर को याद जरूर करें 


जब भी आप भोजन करने बैठे तो आपको एक काम जरूर करना है | भोजन करने से पहले आप अपने ईश्वर को याद जरूर करें और उस भोजन के लिए ईश्वर को धन्यवाद दें | यदि आप रोजाना भोजन ग्रहण करने से पहले ऐसा करते है तो भगवान आपसे जरूर प्रसन्न होंगे और आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं आएगी और आपका घर हमेशा ही अन्न धन से भरा रहेगा |

* भोजन करने के बाद थाली में न धोए हाथ 


शास्त्रों के अनुसार जिस घर में अन्न का अपमान किया जाता है, अन्न का अनादर किया जाता है उस भर में कभी खुशियां नहीं आती है | उस घर के लोगो को खाने के अनाज के लिए बहुत परेशानियों को सामना करना पड़ता है | अन्न का अपमान करने का मतलब ईश्वर का अपमान करने के बराबर होता है | इसलिए जब भी आप भोजन करने बैठे तो अच्छे से हाथ मुँह धोकर ही भोजन करें और भोजन करने के बाद थाली में हाथ तो बिलकुल भी न धोए | क्योंकि थाली में हाथ धोने वाले लोगो से माता लक्ष्मी नाराज होती है और ऐसे लोगो के घर से रूठकर चली जाती है और पीछे मुड़कर कभी नहीं देखती है | इसलिए आप इस गलती को तो भूलकर भी न करें |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर