Category Archives:  Spiritual

राशिफल 4 दिसंबर 2019: आज तुला राशि के जातको पर भारी रहेंगे ग्रह, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Dec 03 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | आज इस राशि के कपडे के व्यापारियों को अच्छे परिणाम मिलने वाले है | आज आप लवमेट के साथ अच्छा समय गुजर सकते है | आज आप अपने दोस्तों से मन की बात शेयर कर सकते है | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | आपको आज कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है | आपका कोई जरुरी काम जो लम्बे समय से अटका हुआ था वो पूरा होने वाला है | आज परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते है | आज कोई आपको निवेश के मामले में सलाह दे सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज ऑफिस में काम की वजह से आप बिजी रह सकते है | मन में किसी विचार को लेकर आप चिंतित हो सकते है | दोस्त के साथ घूमने जा सकते है | रोजमर्रा की जीवनशैली में आज परिवर्तन आ सकता है | जीवनसाथी से आज कोई सुखद समाचार मिल सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज का दिन ठीकठाक रहेगा | आपको आज ऑफिस में अधिक काम करना पड़ सकता है | इस राशि के छात्रों को पढाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है | परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकते है | आज किसी से किसी भी प्रकार की उम्मीद ना करे तो बेहतर है | बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद ले |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपके दिन अच्छा है, आप आज कई नयी चीजे सिखने वाले है | नौकरीपेशा जातको को तरक्की मिलने वाली है, जिससे परिवार में भी खुशनुमा माहौल रहेगा | आज आपके कई काम कम मेहनत में भी पुरे हो जायेंगे | दाम्पत्य संबंधो में आज सुधार होने वाला है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके लिए दिन बेहतरीन है | कारोबारियो को आज प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात का अवसर मिलने वाला है | इससे आपको फायदा होगा | ऑफिस में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे | आज घर में कुछ मेहमान आ सकते है | आपका अटका हुआ धन शीघ्र ही प्राप्त होने वाला है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको आज किसी पार्टी में जाना पड़ सकता है | परिवार में किसी बात को लेकर आप बहस कर सकते है, धैर्य से काम ले | ऑफिस में काम के बोझ की वजह से आप तनाव में रह सकते है | किसी भी तरह के विवाद से दूर रहे | जीवनसाथी के साथ वक़्त बिताने से अच्छा महसूस करेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आपको आज ऑफिस में मीटिंग में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा | आपके विचारो से कई लोग प्रसन्न होंगे | आज परिवार के साथ रिश्ते मजबूत करने का दिन है | किसी नए काम को शुरू करने से पहले माता पिता का आशीर्वाद जरूर ले |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज दिन शानदार रहेगा | आप आज बच्चो के साथ वक़्त बीता सकते है | आज किसी दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते है | किसी काम को लेकर पूर्व में की गयी मेहनत जल्द ही रंग लाने वाली है | आज आपको धन की प्राप्ति होने वाली है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | दाम्पत्य जीवन मधुर होगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप प्रसन्न रहेंगे | आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने वाली है | आज आप किसी से अपने मन की बात कह सकते है  धन के मामलो में आज सावधान रहने की जरूरत है, आपको नुकसान हो सकता है | माता पिता के साथ घूमने जा सकते है | जीवनसाथी आपसे किसी बात पर रूठ सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज दिन आपके पक्ष में रहेगा | आज आप अपने दोस्त से आर्थिक मदद ले सकते है | आज करियर से जुड़े कुछ सुनहरे मौके मिलने वाले है | आपको मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए | जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप किसी जरुरी काम को कर सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप सुस्त रह सकते है | ऑफिस में आज काम का भार कम रहेगा | आज आपके विरोधी किसी काम में रुकावट पैदा कर सकते है | आज आप आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे | परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा | दाम्पत्य जीवन में आज मनमुटाव को दूर करने का दिन है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर