Category Archives:  News

ये है भारत का वो राज्य, जहां आज भी रहते है, भीम की राक्षसी पत्नी हिडिम्बा के वंशज, जानिए

Dec 04 2019

Posted By:  Sunny

महाभारत काल के कई किस्से प्रचलित है, जिन्हे हम अक्सर सुनते रहते है, हर बार किसी ना किसी नए किस्से में नयी बात पता चलती है | लेकिन क्या आप जानते है, महाभारत के भीम की पत्नी हिडिम्बा के वंशज आज भी भारत में निवास करते है | आज हम आपको ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे है |


भारत के राज्य नागालैंड के बारे में रोचक जानकारी देने जा रहे है | आपको जानकर हैरानी होगी कि नागालैंड में एक ही रेलवे स्टेशन और एक ही हवाई अड्डा है, ये दोनों ही नागालैंड के सबसे बड़े शहर दीमापुर में मौजूद है | इस शहर को नागालैंड का प्रवेश द्वार कहा जाता है |




नागालैंड राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर और म्यांमार देश से घिरा हुआ है | यहाँ की मुख्य भाषा अंग्रेजी है लेकिन साथ ही यहाँ हिंदी और करीब 16 आदिवासी भाषायें बोली जाती है | दीमापुर में आज भी महाभारत काल के अवशेष मिलते है, जो की पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है | यहाँ एक जगह है, जिसका नाम हिडिम्बा का वाडा है, यहां शतरंज की बड़ी बड़ी गोटिया है, जिनमे से कुछ समय के साथ टूटने लगी है | यहां के लोगो का मानना है कि यहां भीम और उनका पुत्र घटोत्कच्छ शतरंज खेलते थे | 

दीमापुर का नाम पहले हिडिंबापुर था, राक्षस हिडिम्ब और उसकी बहन हिडिम्बा यही रहा करते थे, जिससे महाबली भीम ने विवाह किया था | यहाँ बहुतायत में रहने वाली डिमिशा जनजाति खुद को हिडिम्बा का वंशज मानती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर