Category Archives:  Spiritual

राशिफल 5 दिसंबर 2019: मिथुन राशि वालो के लिए बेहद शुभ है दिन, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Dec 04 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है | आज कोई करीबी आपको खुशखबरी दे सकता है | आज लोग आपके विचारो से प्रभावित होंगे | आज कोई बड़ी जिम्मेदारी आप पर आने वाली है | आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए | आज जीवनसाथी किसी निर्णय को लेने में आपकी मदद कर सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा | आज आपको किसी काम में सफलता मिलने वाली है | आप प्रसन्न महसूस करेंगे | आज आपको विश्वासपात्रों से अच्छी सलाह मिलेगी | छात्र आज पढाई में मन लगाएंगे | आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | लवमेट के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज का दिन शुभ है | नौकरी की तलाश कर रहे लोगो को जल्द ही अच्छी नौकरी मिलने वाली है | आज आपके दोस्त बहुत काम आने वाले है | प्रेम प्रस्ताव आज सफल होंगे | कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है | जीवनसाथी का सहयोग सफलता दिलाएगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज दिन सामान्य रहेगा | पत्नी का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है | आज ऑफिस में किसी भी विवाद से दूर रहने की कोशिश करे | कुछ मामलो में आप भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकते है | किसी भी काम को करने से पहले माता पिता का आशीर्वाद ले |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज दिन बढ़िया रहेगा | आप आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते है | आज आप अपने करियर को लेकर मनन कर सकते है | व्यापार की वजह से गयी यात्रा सफल होगी | धनलाभ होने की सम्भावना बन रही है | जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज दिन शानदार रहेगा | आप आज ऑफिस में काम समय पर पूरा कर पाएंगे | परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे | आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर को नया आयाम दे सकती है | आर्थिक समस्याएं समाप्त होने वाली है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | ऑफिस में आप सीनियर की मदद ले सकते है | आप परिवार के किसी सदस्य से बहस कर सकते है, धैर्य बनाये रखे | आज कोई अपना किसी काम में मदद करने के वादे से मुकर सकता है | किसी पार्टी में शामिल होने का अवसर मिल सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज कई लोग आपकी मदद के लिए आगे आ सकते है | आप आज कोई नया काम करने का विचार कर सकते है, इससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा | धन मिलने की संभावना है, जिससे आप अपने भौतिक सुख साधनो में वृद्धि कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप अपने दोस्तों के साथ समय बीता सकते है | परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बना सकते है | शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगो को कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है | ऑफिस में सहकर्मी से दोस्ती आपके लिए अच्छी साबित होगी | दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन आज किसी जरुरी काम के कारण भागदौड़ कर सकते है | आज व्यवसाय से जुडी मीटिंग में सभी आपके विचारो से प्रसन्न होंगे | मेहमानो के कारण आज घर में रौनक रहेगी, प्रसन्न महसूस करेंगे | पत्नी के साथ खरीददारी करने जा सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज का दिन उत्तम रहेगा | आपको आज तरक्की मिलने वाली है | छात्रों के लिए दिन तरक्की भरा रहेगा | किसी को उधार दिया हुआ धन प्राप्त होने वाला है | आपके अपने किसी चीज को लेकर आपसे उम्मीद लगा सकते है | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | जीवनसाथी के साथ वक़्त बिताने से अच्छा महसूस करेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज दिन अच्छा रहेगा | आप आज व्यवसाय के जरुरी काम की वजह से व्यस्त रह सकते है | घर की मरम्मत में लगता अधिक समय और पैसा विचारणीय है | परिवार में बिगड़ते रिश्तो को आपको सुधारने की आवश्यकता है | किसी भी फैसले को लेने से पहले माता पिता की राय जरूर ले |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर