Category Archives:  Entertainment

क्या आप जानते है टीवी से पहले ये 10 सितारे क्या काम करते थे, दिव्यांका त्रिपाठी की जॉब तो....जानिए

Dec 04 2019

Posted By:  Sunny

आज टीवी इंडस्ट्री किसी भी मामले में बॉलीवुड से पीछे नहीं है | टीवी के कई कलाकार आज बॉलीवुड के कई सितारों से बड़ा रुतबा रखते है | टीवी के ये कलाकार घर घर में पहचाने जाते है और लोग भी इन्हे पसंद करते है, खैर ये सितारे भी लोगो के पसंद करने की वजह से ही है | लेकिन क्या आप जानते है टीवी के कुछ कलाकार ऐसे है, जिनका अदाकारी की दुनिया में आने से पहले एक्टिंग से कोई लेना देना नहीं था | आज हम आपको ऐसे ही कुछ टीवी कलाकारों के बारे में बताने जा रहे है |

प्रीतिका राव


टीवी सीरियल 'बेइंतहां' और 'लव का है इंतजार' में नजर आने वाली प्रीतिका राव जर्नलिस्ट हुआ करती थी | आपकी जानकारी के लिए बता दे प्रीतिका राव एक्ट्रेस अमृता राव की बहन है |



सुनील ग्रोवर


कॉमेडी की दुनिया में धमाल मचाने वाले सुनील ग्रोवर पहले रेडियो जॉकी का काम किया करते थे |

शिवाजी सतम


CID सीरियल से घर घर में ACP प्रद्युमन के नाम से पहचान बनाने वाले शिवाजी सतम एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले बैंक में केशियर की नौकरी किया करते थे |

कृतिका सेंगर


'झाँसी की रानी', 'वीर की अरदास - वीरा' और 'पुनर्विवाह' जैसे अन्य टीवी सीरियल में नजर आने वाली कृतिका सेंगर पहले हंगामा टीवी के लिए एक विज्ञापन एजेंसी में काम किया करती थी |



करण मेहरा


टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'  से मशहूर हुए करण मेहरा पहले फैशन डिज़ाइनर थे, फिर बाद में ये एक्टिंग की दुनिया में आ गए |

नामिक पॉल


'कवच' और 'एक दूजे के वास्ते' जैसे सीरियल से पहचान बनाने वाले नामिक पॉल पहले NDTV न्यूज़ चैनल में जर्नलिस्ट थे, इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग भी की और फिर बाद में एक्टिंग की दुनिया में आ गए |

दिव्यंका त्रिपाठी


दिव्यंका त्रिपाठी TV की सबसे फेमस एक्ट्रेस है, उन्हें पहचान 'बनूँ मैं तेरी दुल्हन' और 'ये है मोहब्बते' से मिली थी | आपकी जानकारी के लिए बता दे वे राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी है |

आमिर अली


'कहानी घर घर की' से पहचान बनाने वाले आमिर अली पहले फ्लाइट अटेंडेंट हुआ करते थे |



हर्षद अरोड़ा


'बेइंतेहा' और 'दहलीज' में नजर आने वाले हर्षद एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले एक PR कंपनी में काम किया करते थे |

अनस रशीद


'दिया और बाती' के सूरज ग्रेजुएशन के बाद फ़ूड रेस्टोरेंट खोलने वाले थे, लेकिन किस्मत उन्हें अदाकारी में ले आयी |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर