Category Archives:  Spiritual

घर की बहु से कभी न करवाए ये काम, होता है लक्ष्मी का अपमान, आती है धन की कमी और दरिद्रता...जानिए

Dec 04 2019

Posted By:  Sanjay

हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार घर की लक्ष्मी घर की बहु को ही कहा जाता है | घर की बहु को माता लक्ष्मी के समान समझा जाता है ऐसी मान्यता है की जब बहु घर में प्रवेश करती है तो वो लक्ष्मी के समान होती है | शास्त्रों में स्त्री को देवी का रूप माना गया है | ऐसा कहा जाता है की बहु जब घर में कदम रखती है तो शुभ होता है | बहु के आने से घर में सुख समृद्धि, धन सम्पति का आगवन होता है और घर में खुशियाँ आने लगती है | क्योंकि किसी मकान को घर बनाने का कार्य घर की स्त्री ही करती है | इसलिए जब भी घर में नई बहु आती है तो जश्न मनाया जाता है पूरे घर में खुशियों का माहौल रहता है | 


घर की सास अपनी जिम्मेदारियों को अपनी बहु को सौंप देती है जो की काफी दिनों से खुद इन जिम्मेदारियों का बोझ उठा रही थी | जब भी नई नवेली दुल्हन आए तो उससे कुछ कार्य बिलकुल भी नहीं करवाने चाहिए लेकिन हमें ज्ञान न होने के कारण हम उन कार्यो को नई बहु से करवा लेते है जो की माता लक्ष्मी का अपमान करने के बराबर होता है और ये कार्य घर की सुख समृद्धि के लिए नुक्सान दायक होते है | नई बहु से कौन कौन से कार्य नहीं करवाने चाहिए आइये जानते है उनके बारें में...



घर की नई बहु से नहीं करवाने चाहिए ये कार्य 

पैर छुवाना


हिन्दू धर्म में जब नई बहु आती है तो घर के बड़ो के पैर छूने की रस्म निभाई जाती है, ऐसे कार्यो से व्यक्ति के शिष्टाचारों का पता चलता है | अपने से बड़ो के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया जाता है | लेकिन कभी भी आपने इस बात की तरफ ध्यान दिया है कि जिस बहु को हम घर की लक्ष्मी मानते है उससे से पैर छुवाना क्या उचित है | ऐसा करवाना माता लक्ष्मी का अपमान करने के बराबर होता है | इसी कारण घर में धन कि कमी होने लगती है और कई तरह कि परेशानियां घर में बनी रहती है |

धन की मांग करना 


दहेज़ की कुप्रथा कई वर्षो से चली आ रही | दहेज़ के कारण कई बेटियों को अपनी जान देनी पड़ी है | दहेज़ प्रथा हमारे समाज की स्त्रियों के लिए एक अभिशाप बन चुकी है | कई दहेज़ के लालची लोग मासूम जिंदगियों को निगल चुके है | क्या आप जानते है शास्त्रों में दहेज़ को महापाप की श्रेणी में रखा हुआ है | जो व्यक्ति दहेज़ की मांग करता है, दहेज़ के कारण स्त्री पर अत्याचार करता है वो जीवन में कभी भी सुखी नहीं रहता है | हमेशा ही परेशानियों से घिरा हुआ रहता है |

घर के बाथरूम की सफाई करवाना 


घर की नई नवेली दुल्हन से कभी भी घर का बाथरूम साफ़ नहीं करवाना चाहिए क्योंकि नई बहु लक्ष्मी के समान होती है और इसलिए बहु से ऐसे कार्य तो बिलकुल भी नहीं करवाने चाहिए नहीं तो माता लक्ष्मी नाराज हो सकती है और आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर