Category Archives:  Spiritual

गुरूवार के दिन अपनी राशि के अनुसार करें ये विशेष उपाय, मनोकामनाएं होंगी पूर्ण, होगी शुभलाभ की प्राप्ति...

Dec 05 2019

Posted By:  Sanjay

गुरूवार का दिन भगवान विष्णु और भगवान बृहस्पतिदेव की पूजा अर्चना का दिन होता है | इस दिन इन देवो की पूजा अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है और मन चाहे फल की प्राप्ति होती है | गुरूवार के दिन कुछ उपाय ऐसे है यदि इन उपायों को किया जाए तो आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है और भगवान की कृपा से सभी कष्ट दूर हो जाते है और मनोकामनाएं पूर्ण होती है | चलिए दोस्तों आपको बताते है राशि अनुसार गुरूवार के दिन कौन कौन से उपाय करने चाहिए...


मेष राशि 
मेष राशि के लोग गुरूवार के दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु का ध्यान करें और चन्दन का तिलक लगाए |

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के लोगो को 9 कन्याओं को गुरूवार के दिन भोजन कराना चाहिए |

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के लोग गुरूवार के दिन भगवान शिव का स्मरण करें |



कर्क राशि 
कर्क राशि के लोगो को गुरूवार के दिन शिवलिंग पर दूध में शहद डालकर चढ़ाना चाहिए | ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है |

सिंह राशि 
सिंह राशि के लोगो को गुरूवार के दिन सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए और माथे पर लाल तिलक लगाना चाहिए और अपने पास लाल रुमाल रखना चाहिए | ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएँगी |

कन्या राशि 
कन्या राशि के लोगो को अपनी माता या बहन को कोई उपहार देना चाहिए शुभ होता है |

तुला राशि 
तुला राशि के लोगो को गुरूवार के दिन साबूत मूंग की दाल पक्षियों को खिलानी चाहिए शुभ होता है |

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के लोगो को गुरूवार के दिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती है |

धनु राशि 
धनु राशि के लोगो को गुरूवार के दिन एक जायफल लेकर और एक कागज़ पर अपनी मनोकामना लिखकर दोनों को एक पीले कपडे में बांधकर अपने घर के मंदिर में रहना चाहिए | इस उपाय को करने से आपकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण हो जाएँगी |

मकर राशि 
मकर राशि के लोग गुरूवार के दिन पैसा किसी को भी उधार न दें आपको हानि उठानी पड़ सकती है |

कुम्भ राशि 
कुम्भ राशि के लोगो को गुरूवार के दिन काली उड़द की दाल शनि मंदिर में अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है |

मीन राशि 
मीन राशि वाले लोग गुरूवार को कुछ वस्त्र गरीब लोगो में दान करें ऐसा करने से उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होगी और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर