Category Archives:  Spiritual

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस लड़की में हो ये 5 गुण उसी से करें शादी, घर बन जायेगा स्वर्ग...जानिए

Dec 05 2019

Posted By:  Sanjay

आचार्य चाणक्य अपने ज्ञान के कारण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध थे उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर एक पुस्तक लिखी जिसका नाम "चाणक्य नीति" है | इस पुस्तक में उन्होंने एक स्त्री के गुणों का उल्लेख किया है | एक आदमी की तरक्की के पीछे उसकी धर्म पत्नी का अहम् रोल होता है | पत्नी पति तरक्की की उन्नति और अवनति दोनों की जिम्मेदार होती है | शादी करते समय एक लड़की के अंदर किन किन गुणों को देखना चाहिए आइये जानते है उनके बारें में...


शादी से पहले लड़की अंदर इन गुणों को जरूर देख ले, चमक जाएगी आपकी किस्मत 



सभी का सम्मान करने वाली 


 जो लड़की अपने से बड़ो का सम्मान करें उस लड़की से ही विवाह करना चाहिए | ऐसी लड़किया घर को स्वर्ग बना देती है और घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है | ऐसी लड़की एक अच्छी जीवनसाथी साबित होती है |

 पूजा पाठ करने वाली 


घर में पूजा पाठ करने से घर में हमेशा सुख शांति का माहौल बना रहता है और हमेशा घर की बरक्कत होती रहती है | इसलिए ऐसी स्त्री से विवाह करना चाहिए जो घर में पूजा पाठ करती हो | पूजा पाठ करने वाली स्त्री घर को स्वर्ग बना के रखती है |

अपने जीवनसाथी का सम्मान करने वाली 


उस स्त्री से विवाह करना चाहिए जो अपने पति का आदर सम्मान करें | अपने जीवनसाथी के साथ हमेशा अच्छे से ही व्यवहार करना चाहिए | यदि जीवन में जीवनसाथी का साथ रहता है तो हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है | पति और पत्नी दोनों का रिश्ता आदर और सम्मान पर निर्भर रहता है | आप सिर्फ उसी व्यक्ति को जीवनसाथी बनाये जो आपका सम्मान और आदर भाव करें | 

धैर्यवान 


जो लड़की धैर्यवान होती है जो अपनी शादीशुदा जिंदगी को अच्छे से संभाल लेती है | कभी कभी ऐसा होता है की पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो जाता है उस समय स्त्री को अपने धैर्य से काम लेना बेहद जरुरी होता है | धैर्यवान होने से हर परिस्थिति को संभाला जा सकता है |

पुण्य कार्य करने वाली 


जो लड़की पुण्य और पाप के कर्मो में यकीन करती हो और पुण्य कार्य करने में यकीन करती हो उसी लड़की से शादी करनी चाहिए | जो स्त्री दान पुण्य करती है उनका सौभाग्य हमेशा अच्छा बना रहता है | इसलिए जिस लड़की के अंदर ये गुण हो उसी से विवाह करें |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर