Category Archives:  LifeStyle

अगर आपके बाल भी है कमजोर और लगे है झड़ने तो डाइट में शामिल करें इन चीजों को, हो जायेंगे बाल घने...जानिए

Dec 06 2019

Posted By:  Sanjay


आजकल बालो के कमजोर होने और टूटने की समस्या आम हो गई है इस समस्या का कारण है अपने बालो की ठीक से देखभाल न करना | बालो को उचित पोषण न मिलना | बालो में मजबूती शैम्पू या ऑयल से नहीं आती बल्कि कुछ ऐसी चीजे है जो बालो को भरपूर पोषण देते है | जैसे की बादाम | बादाम बालो को स्वस्थ्य, मजबूत और घने रखने के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है | यदि आप रोजाना बादाम का सेवन करते है तो आपकी मानसिक स्थिति के साथ साथ आपके बाल भी मजबूत रहेंगे | बादाम का सेवन करने से आपके बालो का झड़ना बंद हो जायेगा |


बादाम क्यों है इतना लाभकारी...



बादाम के अंदर जो पोषक तत्व पाए जाते है वो हमारे स्वास्थ्य को स्वस्थ्य रखने के साथ साथ हमारे बालो के लिए भी बेहद फायदेमंद होते है | बादाम के अंदर ओमेगा फैटी 3 एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है | ओमेगा फैटी 3 एसिड शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को ठीक बनाने में मदद करता है और ये बालो के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है | ये बालो को मजबूती प्रदान करने का कार्य करता है इसलिए प्रतिदिन बादाम खाना चाहिए | बादाम अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए |


बाल झड़ने की समस्या को रोकना 
यदि आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान है और आप बालो को झड़ने से रोकना चाहते है तो आप रोजाना बादाम का सेवन करें | बादाम के अंदर मैग्नीशियम और विटामिन ई पाया जाता है जो की बालो को मजबूती प्रदान करता है |


बादाम अंडा केयर : 
आप बालो को मजबूती प्रदान करने और बालो को स्वस्थ्य रखने के लिए बालो में आप बादाम अंडा केयर लगाए | इसे पुरुष और स्त्री दोनों लगा सकती है | इसे बनाने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो  कर सकते है |


इस पैक को बनाने के लिए आप ऐसा करें 6 - 7 बादाम लें और उन्हें पीसकर उनमे अंडा मिलाकर और एक नींबू निचोड़कर   फेंट लें | इस पैक को आप बालो की जड़ो से लेकर टिप तक लगाए और बालो के ऊपर कैप लगाकर 1 घंटे तक ऐसे ही लगा रहने दें | इसके बाद आप एक घंटे बाद बालो को शैम्पू कर लें | इस उपाय को आप सप्ताह में एक बार जरूर करें करें कुछ दिनों बाद आप देखोगे की आपके बाल एकदम घने, शाइन और मजबूत हो जायेंगे | इस तरह से बादाम सीधा बालो की जड़ो पर अपना प्रभाव डालता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर