Category Archives:  Spiritual

राशिफल 7 दिसंबर 2019: आज इन 5 राशियों से बेहद प्रसन्न है शनिदेव, जानिए अपनी राशि का हाल...

Dec 06 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब का ऑफर आ सकता है | घर पर आज मेहमान आ सकते है, जिससे घर में रौनक रहेगी | कारोबारियों के लिए दिन शुभ है, आर्थिक लाभ होगा | छात्रों को पढाई में ध्यान देने की आवश्यकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | परिवार में आज किसी ख़ास मुद्दे पर चर्चा हो सकती है | आज आप कुछ नए कामो में रूचि ले सकते है, इससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी | बच्चो के साथ घूमने जा सकते है | अचानक धन लाभ के आसार बन रहे है | पत्नी के साथ संबंध मजबूत होंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | ऑफिस में अधिक काम की वजह से आपको देर तक रुकना पड़ सकता है | आज किसी भी तरह के विवाद से दूर रहे | अधिक खर्चो की वजह से आप चिंता में पड़ सकते है | अपने में खोये रहने से आप किसी खास मौके को हाथ से गवा सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | परिवार के साथ वक़्त बिताना चाहते है तो आज का दिन शुभ है | आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए, ये आपको मुसीबत में डाल सकती है | आस पड़ोस के लोग आपसे मिल सकते है | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन राहतभरा रहेगा | आपके कई अटके हुए काम पुरे होने वाले है | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन शुभ है | आज आप जीवनसाथी के साथ किसी दोस्त की पार्टी में शामिल हो सकते है | आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | व्यावसायिक यात्रा शुभ होगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ है | आपका मन आज धर्म कर्म के कामो में लग सकता है | आपका स्वास्थ्य आज कमजोर रह सकता है | पिता की मदद से कोई जरुरी काम पूरा हो जायेगा | किसी नए व्यापार को आरम्भ करने का विचार दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज दिन ठीकठाक रहेगा | आज ऑफिस में काम की जिम्मेदारी बढ़ सकती है | आज किसी से भी मन की बात शेयर ना करे कोई गलत फायदा उठा सकता है | किसी काम के कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है | इस राशि की महिलाओं को आज सावधान रहने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा | आपको परिवार के साथ किसी समारोह में जाना पड़ सकता है | आज मित्र की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होने वाली है | संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है | कोई पुरानी समस्या का हल मिलने वाला है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपके लिए दिन बेहद शुभ है | आपको आज हर क्षेत्र से लाभ मिलेगा | व्यापार में मनमुताबिक फल मिलने वाला है | किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आप प्रसन्न महसूस करेंगे | कोई रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते है | आज जीवनसाथी के साथ संबंधो में सुधार लाने का दिन है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने वाली है | ऑफिस के काम की वजह से आपको विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है | आज किसी भी प्रकार के उधार लेनदेन से बचने की कोशिश करे | पारिवारिक जिम्मेदारी की वजह से आप थोड़े तनाव में रह सकते है | बड़ो का आशीर्वाद ले |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा | कार्यक्षेत्र में सहयोगी में आपकी मदद के लिए आगे आएंगे, इससे काम जल्दी हो जायेगा | समाज में आपकी प्रसंशा होगी | माता पिता के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है | आपका आत्मविश्वास आपको कामो में सफलता दिलाएगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज दिन सामान्य रहेगा | आपको आज अपने कामो में सावधानी बरतने की जरूरत है, जल्दबाजी ना करे | ऑफिस का बदला हुआ माहौल परेशान कर सकता है | आर्थिक मामलो में दोस्त की सलाह काम आएगी | जल्दबाजी में कहीं निवेश ना करे | लवमेट के लिए दिन अच्छा है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर