Category Archives:  Spiritual

राशिफल 8 दिसंबर 2019: धनु राशि वालो के लिए बेहद शुभ है आज का दिन, जानिए अपनी बाकी राशियों का हाल...

Dec 07 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके लिए दिन बेहद शुभ है, आपको आज कोई खुशखबरी मिलने वाली है | आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने वाली हैं, ये मुलाकात आपकी तरक्की की राह खोलेगी | छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत हैं | जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने की कोशिश सफल होगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपके अटके हुए काम आज पुरे होने वाले हैं | आज किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं | ऑफिस में कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता हैं | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आपको आज ऑफिस में आलस महसूस हो सकता हैं | घर में संतान के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, किसी बात को दिल से ना लगाए | आर्थिक मामले आज सुलझने वाले हैं | शाम को दोस्त के साथ वक़्त बीता सकते हैं |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आपको आज किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहना चाहिए | किसी जरुरी काम की धीमी गति आपको प्रभावित कर सकती हैं | धन के लेनदेन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत हैं, शेयर मार्किट में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ हैं |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला हैं | आज आपके उच्च अधिकारी आपके काम को लेकर आपसे बात कर सकते हैं | परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिल सकता हैं | पत्नी के साथ डिनर पर जाने का प्लान बना सकते हैं | माता के बिगड़ते स्वास्थ्य की वजह से आप चिंतित रह सकते हैं |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आज आपका भाग्य प्रबल हैं, आपको कई कामो में आज लाभ होने वाला हैं | कारोबारियों का आर्थिक पक्ष प्रबल रहेगा, आपको आज अच्छे परिणाम मिलेंगे | ऑफिस में आपके विचारो से सभी प्रभावित होंगे | थकान महसूस कर सकते हैं |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज अपने काम की वजह से अधिक व्यस्त रह सकते हैं | घर में कोई मेहमान आ सकते हैं, घर का माहौल अच्छा रहेगा | छात्रों के लिए दिन शुभ हैं | आपको आज आमदनी के नए स्त्रोत मिलने वाले हैं | समाज में आपको मान सम्मान मिलेगा | जीवनसाथी के साथ वक्त बिताना चाहिए |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके लिए दिन शुभ रहेगा | आपको आज पत्नी के साथ किसी पार्टी में जाना पड़ सकता हैं | वहां आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती हैं, जो आपके कारोबार में सहायता कर सकता है | किसी बड़े निर्णय को लेने से पहले घर के बड़ो की राय जरूर ले |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा | आप आज दोस्तों के साथ वक़्त बीता सकते हैं | राजनीति से जुड़े लोगो को आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली हैं | छात्रों को कोई शुभ समाचार मिलने वाला हैं | आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आने वाला हैं | मंदिर में दान करे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आज आपके कई काम पुरे होने वाले हैं, साथ ही आज आप कुछ नया सीख सकते हैं, जिससे आप बेहद प्रसन्न होंगे | किसी दोस्त के साथ मिलकर किया गया काम आपको सफलता दिलाएगा | दाम्पत्य जीवन में आपको कडवाहट दूर करनी चाहिए |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपका अटका हुआ धन प्राप्त होने वाला हैं, इससे आप खुश होंगे | किसी दोस्त के साथ एन्जॉय कर सकते हैं | ऑफिस में काम कम रहने से आप आराम महसूस करेंगे | जीवनसाथी के साथ आप मन की बात शेयर कर सकते हैं |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज दिन शुभ हैं | आप की मुलाकात प्रभावशाली व्यक्तियों से होने वाली हैं | आपको इससे फायदा होगा | किसी बात को लेकर अड़े रहना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता हैं | परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता हैं | जीवनसाथी के साथ कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर