Category Archives:  Spiritual

राशिफल 9 दिसंबर 2019: इन 7 राशियों से बेहद प्रसन्न है महादेव, जानिए अपनी राशि का हाल...

Dec 08 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आपकी दिनचर्या में बदलाव आ सकता है | आपकी सकारात्मकता से आपके काम पुरे होंगे | ऑफिस में आप सीनियर की मदद ले सकते है, इससे आप प्रसन्न महसूस करेंगे | आज पुराने दोस्तों से मुलाकात की वजह से दिन अच्छा बीतेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप कोई नया काम शुरू करने के बारे में विचार कर सकते है | आप अतिरिक्त आमदनी कमाने की दिशा में कदम बढ़ा सकते है | आज परिचितों से बातचीत होने के योग बन रहे है, आप यात्रा का प्लान बना सकते है | किसी भी जरुरी काम के लिए बाहर जाने से पहले माता पिता का आशीर्वाद जरूर ले |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपके लिए दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आपको आज अपने काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है | धन से जुड़े मामले आज परेशान कर सकते है, कोई जरुरी काम अटक सकता है | किसी भी काम में जल्दबाजी ना करे, धैर्य के साथ काम ले |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है | ऑफिस में आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है, आपकी किसी से बहस हो सकती है | मौसम की वजह से आप बीमार पड़ सकते है, पूरी सावधानी रखे | जीवनसाथी के साथ संबंधो में मधुरता आएगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया है | कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | किसी परिचित से मुलाकात हो सकती है, जो आपको अच्छी सलाह से सकता है | घर में मेहमान आ सकते है, घर में रौनक रहेगी | जीवनसाथी के साथ समंझस्य से आपकी जिंदगी आसान हो जाएगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेँगे, आपको आज किसी समस्या का हल मिलने वाला है, जिससे परेशानी समाप्त हो जाएगी | आज किसी दोस्त की मदद मिलने वाली है | ऑफिस में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेगी | रिश्तो में प्रेम और संतुलन बना रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | अपनी ऊर्जा आप अच्छे कामो में लगाएंगे | समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा | आज काम की अधिकता की वजह से आप व्यस्त रह सकते है | आपको धनलाभ होने के पुरे आसार है | आज किसी से भी अपने मन की बात आसानी से कह पाएंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | परिवार के साथ आज अच्छा समय बीता सकेंगे | इस राशि के छात्र आज कोई शुभ समाचार प्राप्त करने वाले है | आपका कारोबार से जुड़ा कोई अटका हुआ काम पूरा होने वाला है | जीवनसाथी के साथ राज की बात शेयर कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है | आपके कई जरुरी काम दुसरो की मदद से पुरे होने वाले है | कारोबार में आपको लाभ होने वाला है | कुछ नए लोगो से मुलाकात आपके व्यापार को आगे बढ़ा सकती है | प्रेम प्रसंगो की ओर झुकाव अधिक रहेगा | छात्रों को मेहनत करने की आवश्यकता हैं |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन पिछले सप्ताह के मुकाबले अच्छा रहेगा | आपको किसी नए काम को शुरू करने में मदद मिलने वाली है | ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे, जिससे काम आसानी से पूरा हो जायेगा | माता पिता किसी निर्णय में आपके साथ रहेंगे | आपको फिजूल खर्चो पर ध्यान देने की आवश्यकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है | आपको आज कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | परिवार के साथ किसी विवाह समारोह में शामिल हो सकते है | व्यापार में नए साझेदार जुड़ने से आपको फायदा होगा | पत्नी के साथ रिश्तो में आयी कड़वाहट को दूर करने के लिए अच्छा दिन है, कोई गिफ्ट ले तो अच्छा है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपकी दिनचर्या में बदलाव आ सकता है | ये आपके लिए शुभ साबित होगा | आज किसी से अपने मन की बात शेयर कर सकते है | दोस्त के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा | करियर से जुड़े किसी फैसले को लेने में आपको परेशानी हो सकती है | जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर