Category Archives:  Spiritual

शास्त्रों के अनुसार इन 7 कार्यो को करने से चमक उठता है व्यक्ति का भाग्य, खुल जाता है किस्मत का दरवाजा...जानिए

Dec 08 2019

Posted By:  Sanjay

व्यक्ति सुबह से  लेकर शाम तक कई प्रकार के कार्यो को करता है कुछ कार्य अच्छे होते है तो कुछ कार्य बुरे होते है | व्यक्ति कभी कभी अनजाने में कुछ ऐसे कार्य कर देता है जो उसके दुर्भाग्य का कारण बनते है | शास्त्रों के अनुसार आज हम आपको 7 ऐसे कार्यो के बारें में बताएँगे  यदि इन कार्यो को  व्यक्ति रोजाना  करता है तो उसकी किस्मत चमक जाती है और उसे अपने जीवन में सुख शांति, धन संपत्ति सभी चीजों की प्राप्ति होती है | ये सात कार्य आपकी दिनचर्या में ही शामिल है | वो कौन कौन से कार्य है आइये जानते है उनके बारें में...


हर व्यक्ति को रोजाना करने चाहिए ये 7 कार्य 



1 . सूर्योदय से पूर्व उठना 


शास्त्रों के  अनुसार रोजाना सूर्योदय से पूर्व उठना सबसे उत्तम माना  गया है | यदि आप सूर्योदय के बाद उठते है तो ये आदत आप बदल दें और रोजाना सूर्योदय से पूर्व ही उठा करें |

2 . रोजाना स्नान करना 
शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति को अच्छे भाग्य के लिए रोजाना  सूर्योदय से पूर्व स्नान करना चाहिए | सुबह जल्दी स्नान करने से  व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है और व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है |

3 . रोजाना  पूजा पाठ करना 


शास्त्रों के अनुसार हर व्यक्ति को रोजाना पूजा पाठ करनी चाहिए | जो व्यक्ति रोजाना सुबह और शाम पूजा पाठ करता है भगवान का नाम लेता है भगवान उस व्यक्ति के जीवन में कभी भी परेशानिया और  कष्ट  नहीं आने  देते  है |

4 . समय पर भोजन करना 


व्यक्ति को स्वस्थ्य रहने के लिए समय पर भोजन करना बेहद जरुरी है | जो व्यक्ति समय पर भोजन नहीं करता है उसका स्वास्थ्य हमेशा ख़राब रहता है और वो व्यक्ति ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रहता है |

5 . अतिथि की सेवा करना 
अतिथि को भगवान का रूप माना जाता है और जो व्यक्ति अतिथि की सेवा करता है | आदर सम्मान से भोजन कराता है उस व्यक्ति के ऊपर हमेशा भगवान की कृपा बनी रहती है |

6 . दान पुण्य करना 


शास्त्रों के अनुसार दान पुण्य करने से व्यक्ति के पाप कम हो जाते है इसलिए समय समय पर हमें चीजों का दान करना चाहिए | गरीब लोगो की मदद करनी चाहिए | गरीब लोगो को दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है |

7 . बड़ो का मान सम्मान करना 


शास्त्रों के अनुसार हमें बड़ो का मान सम्मान करना चाहिए हमेशा ही बड़ो की इज्जत करनी चाहिए और जो लोग बड़ो की इज्जत नहीं करते है वो लोग पाप के भागीदार बनते है इसलिए भूलकर भी कभी भी बड़ो का अपमान न करें हमेशा बड़ो को इज्जत दें |

ऊपर जो 7 कार्य बताये गए है यदि इन कार्यो को कोई व्ही व्यक्ति करता है तो उसके ऊपर हमेशा ही भगवान की कृपा बनी रहती है और वो व्यक्ति अपने जीवन में कभी भी असफल नहीं होता है भगवान की कृपा से उस व्यक्ति को सुख संपत्ति और धन समृद्धि की प्राप्ति और हमेशा ही समाज में मान सम्मान मिलता है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर