Category Archives:  Spiritual

राशिफल 10 दिसंबर 2019: कुम्भ राशि वालो को मिलेगी तरक्की, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Dec 09 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपको आज ऑफिस में कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, इससे आपके घर में भी खुशहाली का माहौल रहेगा | आपकी आमदनी में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | छात्रों के लिए दिन शुभ है | जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आपका दिन शानदार रहेगा | व्यापारी वर्ग के लोगो को आज धन निवेश से फायदा होने वाला है | परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते है, इससे आपके रिश्तो में मिठास आएगी | परिवार की किसी बड़ी जिम्मेदारी को पूरा करके राहत महसूस करेंगे | कला के क्षेत्र से जुड़े जातको को सम्मानित किया जा सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | परिवार के किसी सदस्य से आप मदद ले सकते है | आपका आर्थिक पक्ष आज कमजोर रह सकता है | आपको आज किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए | आर्थिक परेशानी में आप दोस्तों से सहायता ले सकते है | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको किसी काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है | ऑफिस के काम की अधिकता की वजह से आप व्यस्त रह सकते है | किसी से भी बात करते समय सोच समझ कर बोले, आज आपकी वाणी आपको मुसीबत में दाल सकती है | दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है | आज आपको आमदनी बढ़ाने के अतिरिक्त स्त्रोत की जानकारी मिलने वाली है | जो जातक रोजगार की तलाश कर रहे है, उनकी तलाश शीघ्र ही पूरी होने वाली है | शाम को आप दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते है | 

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा | आपको व्यापार में किसी अनुभवी से सलाह मिलने वाली है | आपको आज तली भुनी चीजों से दूर रहना चाहिए | आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है | भाई बहन की मदद से आपके काम पुरे हो जायेंगे | आर्थिक स्थिति में सुधार होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके लिए दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आपको किसी खास काम की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिस वजह से आप थकान महसूस कर सकते है | ऑफिस का बदला हुआ माहौल आपको परेशान कर सकता है | आज आपको धन के लेनदेनों में सावधानी बरतने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ है | आपके अटके हुए काम पुरे होने वाले है. जिनकी वजह से आप राहत की सांस ले पाएंगे | बच्चो के साथ आप खरीददारी करने जा सकते है | आपका सकारात्मक व्यवहार लोगो को प्रभावित कर सकता है | जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | छात्रों को आज सफलताभरे परिणाम मिलने वाले है | आपकी मन की कोई पुरानी इच्छा जल्द पूरी होने वाली है | घर में किसी से मतभेद हो सकते है, आपको आज संयम रखने की जरूरत है | लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा | ऑफिस में आप अपनी बात आसानी से रख पायेंगे | आपके विचारो से लोग प्रभावित होंगे | जीवनसाथी का व्यवहार आपको सुकून पहुचायेगा | भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आज आप कदम उठा सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज का दिन छात्रों के लिए बेहद शुभ है | इस राशि के कारोबारियों को इच्छा के अनुकूल परिणाम मिलने वाले है | आपको उच्च अधिकारियो से प्रशंसा मिलने वाली है, ये आपकी तरक्की में योगदान देगी | आज कुछ नए दोस्त बन सकते है, आपको उनसे कामकाज में मदद मिलेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | दोस्तों के साथ दिन बीता सकते है | करियर से जुड़ा कोई निर्णय ले सकते है, इसमें किसी बड़े की सलाह भी ले तो अच्छा है | आज के दिन किसी भी प्रकार के उधार लेनदेन से बचे | वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है | दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर