Category Archives:  Spiritual

इन पेड़ पौधो को घर में लगाने से होती है पैसो की बारिश, नहीं आती कभी धन की कमी...जानिए

Dec 10 2019

Posted By:  Sanjay

प्रकृति ने हमें पेड़ के रूप में जो उपहार दिए है वो बहुत ही अमूल्य उपहार है | पेड़ो से हमें फल, फूल, लड़की, जड़ीबूटियां और जीवन वायु ऑक्सीजन प्राप्त होती है | बिना ऑक्सीजन के मनुष्य का जीवन संभव नहीं है | पेड़ हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होते है क्योंकि पेड़ो से हमें जड़ी बूटियाँ प्राप्त होती है जो की हमारे रोगो को दूर करने में सहायक होती है | आज हम आपको कुछ ऐसे पेड़ पोधो के बारें में बताएँगे जिन्हे घर में लगाने से घर में धन की आवक बढ़ती है, सुख समृद्धि आती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है | इन पेड़ो को लगाने से घर में माता लक्ष्मी वास रहता है | वो कौन कौन से पेड़ है आइये जानते है उनके बारें...


इन पेड़ पौधो को घर में लगाने से बढ़ती है धन की आवक 



1 . मनी प्लांट 


इस पौधे के नाम से ही लगता है की इसका संबंध धन से है | इस पौधे के बारें में ऐसा कहा जाता है की इस पौधे को घर में लगाने से घर में धन की आवक बढ़ती है | इस मनी प्लांट के पौधे को घर की आग्नेय दिशा में लगाना ज्यादा शुभ माना जाता है | इसे घर में लगाने से धन से संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है | 

2 . केले का पेड़ 


केले का पेड़ घर में लगाना बहुत  ही शुभ होता है क्योंकि ये बृहस्पति गृह का कारक होने की बजह से इसे घर के ईशान कोण में लगाना शुभ माना जाता है | केले के पेड़ की पूजा की जाती है भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को केले का भोग लगाया जाता है | केले के पेड़ को घर के आँगन में लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और दुःख दरिद्रता दूर रहती है |

3 . तुलसी का पौधा 


हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है | ऐसा कहा जाता है की तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है | तुलसी के पौधे को घर के ईशान कोण या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए | तुलसी के पौधे से रोगाणु घर में आने से पूर्व ही समाप्त हो जाते है जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है | यदि तुलसी का नियमित सेवन किया जाए तो कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है |

4 . रजनीगंधा 


रजनीगंधा की तीन प्रकार की किस्म होती है | रजनी गंधा से इत्र और सुगन्धित तेल बनता है | रजनीगंधा के अंदर कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते है जिनसे कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है |

5 . अश्वगंधा 


वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में अश्वगंधा का पौधा लगाने से घर में सुख- समृद्धि आती है |अश्वगंधा के अंदर ऐसे कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते है जो की कई रोगो को दूर करने में सहायक होते है |

6 . नारियल का पेड़ 


नारियल के पेड़ के बारें में ऐसा कहा जाता है की ये सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होता है | इस पेड़ को घर में लगाने से घर में धन समृद्धि बनी रहती है और कभी भी नकारात्मक शक्तियां घर में निवास नहीं करती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर