Category Archives:  Spiritual

राशिफल 11 दिसंबर 2019: सिंह राशि वालो के खुलेंगे तरक्की के दरवाजे, जानिए अपनी राशि का हाल...

Dec 10 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बेहतर रहेगा | शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातको को आज सफलता मिलेगी | ऑफिस में आप किसी जरुरी काम को समय पर पूरा कर सकेंगे, जिस कारण आपकी प्रसंशा होगी | दोस्त के साथ समय बीता सकते है | आज कुछ महत्वपूर्ण लोगो से मुलाकात करियर में योगदान दे सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज भाग्य का पूरा साथ बना रहेगा | आपको आज किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है | अपनी काबिलियत से आप ऑफिस में अपनी पहचान स्थापित कर पाएंगे | आपके विचारो को उच्चाधिकारी महत्व देंगे | जीवनसाथी के साथ आपके सामंजस्य से आपकी जिंदगी बेहतर होगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आपका दिन शानदार रहेगा | आपको परिवार के साथ किसी समारोह में हिस्सा लेना पड़ सकता है | छात्रों को आज करियर में सकारात्मक सुझाव मिलने वाले है | परिवार के साथ किसी समस्या का हल ढूंढ सकते है | लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है | स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपको आज किसी भी प्रकार के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है | दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है | आस पड़ोस के किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है | किसी भी विवादित स्थिति से दूर रहे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपको कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ सकते है | ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी | जिस वजह से आपकी तरक्की के दरवाजे भी खुलते नजर आ रहे है | आपका पैसा कहीं अटक सकता है | आपकी समझदारी आपको बड़ी मुसीबत से निकालने में मदद करेगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शानदार है | आपके रुके हुए काम जल्द ही पुरे होने वाले है | ऑफिस में कुछ नयी जिम्मेदारियां आने वाली है, जिनको आप पूरा करने में सफल होंगे | किसी नए काम को शुरू करने को लेकर आप योजना बना सकते है | जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम बीता सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको आज किसी काम में अपनों की मदद मिलने वाली है | आपकी आर्थिक स्थिति में प्रतिकूल बदलाव होने से आप चिंतित हो सकते है | मन की बात मित्र से शेयर कर सकते है | किसी शख्स की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज का दिन बढ़िया रहेगा | छात्रों के लिए दिन अच्छा है, शिक्षकों की पूरी मदद मिलेगी | कारोबार में आपको बढ़िया लाभ होने के पुरे आसार है | किसी ख़ास से मुलाकात से आप प्रसन्न महसूस करेंगे | जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर करने के लिए दिन बेहद शुभ है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी | परिवार के किसी जरुरी काम में आपकी राय ली जा सकती है | कारोबारियों के लिए आज का दिन सामन्य रहने वाला है | छात्रों को अपनी पढाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है | लवमेट के लिए दिन अच्छा है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहने वाला है | आपको परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होने वाला है | किसी अनजान से कोई संवेदनशील बात शेयर ना करे | आज किसी पर अपना काम करवाने के लिए दबाव ना बनाये | पत्नी के साथ रिश्तो में मधुरता आएगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस के किसी काम में आपको सहकर्मियों की मदद मिलने वाली है | विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने की इच्छा रखने वालो के लिए दिन शुभ है, उचित कदम उठाने चाहिए | करीबी आपसे किसी चीज को लेकर उम्मीद लगा सकते है | आपकी ईमानदारी से जीवनसाथी प्रसन्न होगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका कोई जरुरी काम पूरा होने वाला है | ऑफिस में आपके कार्य की प्रशंसा होगी | घर का माहौल अच्छा रहेगा | आपको परेशानियों का समाधान मिलने वाला है | कुछ नए लोगो से मुलाकात आमदनी बढ़ाने का दे सकती है | आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर