Category Archives:  Spiritual

किसी एक चिन्ह का करे चुनाव, ये बताएंगे आपके भविष्य और उससे जुड़े राज....

Dec 10 2019

Posted By:  Sunny

किसी व्यक्ति और उसके व्यक्तित्व से जुड़े अनेको पहलुओं के बारे में जानने के लिए उसके राशि व ग्रहो की दशाओ का महत्वपूर्ण योगदान होता है | इसके अलावा भी कुछ ऐसे तरीके है, जिनकी मदद से व्यक्ति के व्यक्तित्व, मनोस्थिति और जीवन को लेकर विचारो के बारे में कई बाते पता लगायी जा सकती है | आज हम आपको कुछ चिन्हो के बारे में बताने जा रहे है, जिनकी मदद से आप अपने वर्तमान जीवन के बारे में कई बाते जान सकते है | इसके लिए आपको बस नीचे दी गयी तस्वीर में से शेर, घडी या चन्द्रमा में से किसी एक का चुनाव करना है, ये चुनाव आपकी वर्तमान मनोस्थिति के बारे में बताएगा |


शेर
प्राचीन शास्त्रों में शेर की तुलना सूर्य से की गयी है | यदि आपने शेर का चुनाव किया है तो कुछ बाते जानना आपके लिए बेहद जरुरी है | आपको भविष्य में भाग्य के साथ समझौते करने पड़ सकते है | इसके अलावा इस चिन्ह का चुनाव यह बताता है कि आप जिस सोच से आगे बढ़ रहे है, हो सकता है आगे चलकर आपकी सोच गलत साबित हो, इसीलिए आपको सोच में परिवर्तन लाना होगा | साथ ही ये भी आशंका है कि हो सकता है कि आपकी राह ही गलत हो, जिसकी वजह से भविष्य में आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है | 



समय घडी
घडी को बदलते समय का प्रतीक माना जाता है | यदि आपने इसका चुनाव किया है तो इससे यह पता लगता है कि आप अपने जीवन में बीती घटनाओं को भूलकर आगे बढ़ना चाहते है, लेकिन ऐसा करने में आप असफल हो रहे है | एक बात हमेशा ध्यान में रखे कि कोई भी स्थिति समान नहीं रहती है | आपको अपने जीवन में इसी मंत्र को उतारने की जरूरत है और बीती बातो को भुलाने की कोशिश करने की जरूरत है |

चन्द्रमा 
चन्द्रमा का मनुष्य की भावनाओ से करीब का रिश्ता है | यदि आपने चन्द्रमा का चुनाव किया है तो, इससे एक बात साफ़ है आप किसी बात को लेकर पिछले कुछ समय से परेशान है, इसकी वजह से आप रात को चैन से सो भी नहीं पाते है | आपके मन की बैचेनी आपको परेशान किये हुए है | आपको अपने मन की बात को किसी के साथ शेयर करने की जरूरत है, इससे आपकी बैचेनी जरूर दूर होगी | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर