Category Archives:  Spiritual

माथे की ये 6 लकीरे बताती है, कितने भाग्यशाली है आप, बहुत कम लोगो के होती है ये एक रेखा, जानिए

Dec 11 2019

Posted By:  Sunny

अपने भविष्य और भाग्य के बारे में जानने की उत्सुकता प्रत्येक व्यक्ति को होती है | हर कोई ये जानना चाहता है कि उसके भाग्य में क्या लिखा है और आगे उसके साथ क्या होगा | समुद्रशास्त्र में भी इस बारे में कई जानकारियां दी गयी है | समुद्रशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के माथे की लकीरो की सहायता से यह पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति कितना भाग्यशाली है, ऐसा कहा जाता है कि ये लकीरे भूत, भविष्य और वर्तमान का आइना होती है, आज हम आपको इनकी लकीरो के बारे में बताने जा रहे है |


पहली धन की रेखा 
समुद्र शास्त्र के अनुसार माथे की पहली लकीर जो भौंह के पास बनती है, धन की लकीर मानी जाती है | यह लकीर जितनी स्पष्ट होती है, व्यक्ति उतना ही धनवान होता है, जबकि इस लकीर का स्पष्ट ना होना व्यक्ति के जीवन में धन से जुडी समस्याओ को दर्शाता है |

दूसरी स्वास्थ्य की रेखा
माथे की नीचे से दूसरी लकीर को स्वास्थ्य की लकीर कहा जाता है, इस लकीर का मोटा और स्पष्ट होने का मतलब है, स्वास्थ्य जीवन का अच्छा होना जबकि इस रेखा का पतली और अस्पष्ट होना कमजोर स्वास्थ्य और इससे जुडी समस्याओ को दर्शाता है |



तीसरी भाग्य की रेखा
माथे पर नीचे से तीसरी लकीर भाग्य की लकीर कहलाती है | यह रेखा बहुत ही कम लोगो के माथे पर होती है, जिस किसी के माथे पर ये रेखा होती है, वह अपने मुँह में चांदी की चम्मच लेकर पैदा होता है |

चौथी संघर्ष की रेखा 
माथे पर बनती चौथी लकीर जीवन में आने वाले उतार चढ़ाव के बारे में बताती है | ये लकीर 26 से 40 वर्ष तक जीवन में आने वाले संघर्षो के बारे में बताती है | ऐसा व्यक्ति 40 की उम्र के बाद खूब सफलता पाता है, उसकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है |

पांचवी रेखा 
माथे की पांचवी लकीर को बहुत ही खतरनाक या यूँ कहे कि शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि ये लकीर जीवन में दुखो और तनाव को दर्शाती है, कई बार ये लकीर किसी के जीवन में वैराग्य का कारण भी बन जाती है |

छठी दैवीय रेखा
माथे पर बनती नाक की सीधी तरफ जाने वाली लकीर छठी लकीर कहलाती है, इसे सबसे शुभ माना जाता है | ये लकीर यह दर्शाती है कि व्यक्ति पर दैवीय कृपा है | ऐसे व्यक्तियों को जीवन में हर कदम पर सफलता मिलती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर