Category Archives:  News

एक ऐसा रहस्यमयी किला जो नजदीक जाने पर नजरो से ओझल हो जाता है, पूरी बारात गायब हो गयी थी यहाँ से, जानिए

Dec 11 2019

Posted By:  Sunny

प्राचीन काल से जुड़े कई रहस्य आज भी रहस्य ही बने हुए है, हमारे देश में ही नहीं विदेशो में भी कई ऐसी इमारते है, जो रहस्यमयी है | ऐसी कई इमारते, किले है, जो अपने अंदर गहरे राज छिपाये हुए है, आज हम आपको ऐसे ही एक किले के बारे में बताने जा रहे है, जो उत्तरप्रदेश के झांसी के करीब निर्मित है | 


इस किले का नाम गढ़कुंडार किला है | यह झांसी से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | यह 5 मंजिला किला है, जिसकी 2 मंजिले जमीन के अंदर निर्मित है | 




इसके बारे में रोचक बात यह है कि इस किले के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, जैसे ये कब बना और किसने बनवाया | हालाँकि अनुमान लगाया जाता है कि ये किला 1500 से 2000 साल पुराना है और यहाँ चंदेल, बुन्देल और खंगार राजाओ का शासन रहा होगा |


इस किले की सबसे खास बात यह है कि ये सुरक्षा की दृष्टि से बेजोड़ है क्योंकि 5 से 6 किलोमीटर से ये किला साफ़ नजर आता है लेकिन नजदीक जाने पर ये नजरो से ओझल होता जाता है | इसके अलावा जिस रास्ते से नजदीक नजर आता है, वो रास्ता कहीं और ही ले जाता है, जबकि इसमें जाने के लिए रास्ता दूसरा है |


यह किला भारत के कई रहस्यमयी किलो में से एक है | बताया जाता है कि इस किले के पास स्थित एक गाँव में एक बार बारात आयी थी और उस बारात के 50-60 लोग इस किले में घूमने आये और इसके तलघर में चले गए और वहां से वो गायब हो गए | उन लोगो का आजतक कोई पता नहीं चल पाया | इसके बाद यहाँ और भी ऐसी ही घटनाये हुयी जिस कारण इसके सभी दरवाजे बंद कर दिए गए | 

यह किला एक भूलभुलैया कि तरह है, बिना जानकारी के इसमें कोई भी खो सकता है, इस किले में इतना अँधेरा होता है कि ये दिन में भी डराता है | यहाँ के कई लोगो का कहना है कि इसमें खजाना छिपा है, जिसे तलाशने के चक्कर में कई लोग अपनी जान गँवा चुके है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर