Category Archives:  Spiritual

राशिफल 12 दिसंबर 2019: इन 04 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, जानिए अपनी राशि का हाल...

Dec 11 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | आज आप दोस्तों के साथ अच्छा समय बीता सकते है | आपकी आर्थिक स्थिति में आज अच्छा परिवर्तन आने वाला है | आज ऑफिस में अपने आप को साबित करने का मौका मिलेगा | परिवार में आपकी तारीफ होगी | जीवनसाथी के साथ से कार्य सफल होंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपको करियर से जुड़ा कोई फैसला लेना पड़ सकता है | इस राशि के राजनीति से जुड़े हुए जातको को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है | आपके जरुरी काम पुरे होंगे | घरवालों के लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | सेहत के मामले में आप एकदम ठीक रहेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | आपको आज कारोबार में साझेदार से लाभ मिलने वाला है | आज आपकी मेहनत रंग लाएगी, कार्यो को मन लगाकर करे | शेयर बाजार में निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की मदद जरूर ले | वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | दोस्तों के साथ बिगड़े रिश्तो में आज सुधार आएगा | आप किसी जरुरी काम से दूसरे शहर जा सकते है | मन की बात किसी से शेयर करना अच्छा होगा, इससे आपको शांति मिलेगी | पत्नी के साथ किसी दोस्त के घर पार्टी में शामिल हो सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपको कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा | आपके अच्छे अनुभव के कारण कोई दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह ले सकता है | व्यापारिक यात्रा सफल होगी | माता पिता के साथ वार्ता करना अच्छा होगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन उन्नतिभरा रहेगा | आपको आज तरक्की के कई अवसर मिलेंगे | ऑफिस में आपको बॉस से बात करते समय धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है | कोई करीबी आपको खुशखबरी दे सकता है | बच्चो के साथ घूमने का प्लान बना सकते है | आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा | आप कई जरुरी काम आज निपटाने वाले है | आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होकर आपकी तारीफ कर सकते है | आज किसी से कोई राज की बात पता चल सकती है | जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीता सकेंगे | हालाँकि संतान से विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपका दिन सामान्य रहने वाला है | आपकी काबिलियत को लोग पहचानेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे | जो छात्र नए कोर्स में एडमिशन लेना चाहते है, उनके लिए दिन शुभ है | दोस्त की मदद से आपका काम सफल होगा | आपकी ईमानदारी से जीवनसाथी प्रसन्न होगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है | आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | ऑफिस के काम से आज जल्दी फ्री हो जायेंगे, जिससे किसी अन्य काम में वक़्त दे सकते है | कोई पुरानी योजना को आकार देने के लिए दिन शुभ है | मेहमानो के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन मिलेजुले स्वभाव का रहने वाला है | आपको आज कोई ऐसी चीज मिलने वाली है, जिसकी आपको लम्बे समय से चाह थी | स्वास्थ्य आज कमजोर रह सकता है, आपको ध्यान देने की आवश्यकता है | कारोबारियों को बड़ा लाभ होने वाला है | दाम्पत्य जीवन में मिठास आएगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी | आपको अपने सभी कामो में आज सफलता मिलेगी | करीबी की किसी बात से आप परेशान हो सकते है | कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने से आप प्रसन्न होंगे | आपको परिवार के सदस्यों के साथ बिगड़े रिश्तो पर ध्यान देने की आवश्यकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपका दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में आपके काम की तारीफ होंगी | परिवार की जिम्मेदारी की वजह से आप तनाव में रह सकते है, आपको धैर्य से काम लेना चाहिए | व्यापारी वर्ग को लाभ के अवसर प्राप्त होने वाले है | पूर्व में कहीं लगाया गया पैसा जल्द ही मिलने वाला है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर