Category Archives:  Spiritual

गुरूवार के दिन इन उपायों को करने से भगवान विष्णु होते है अति प्रसन्न, परेशानियां होती है दूर, होता है धनलाभ...जानिए

Dec 11 2019

Posted By:  Sanjay

हर इंसान की जिंदगी में सुख और दुःख आते जाते रहते है | लेकिन कभी कभी ऐसा होता है की कुछ ऐसी परेशानियां इंसान की जिंदगी में आ तो जाती है लेकिन जाने का नाम तक नहीं लेती है और ऐसी स्थिति में इंसान बहुत ज्यादा हताश हो जाता है | ज्योतिषशास्त्र में कुछ उपाय ऐसे बताए गए है यदि व्यक्ति इन उपायों को सही समय और विधि पूर्वक करता है तो व्यक्ति की जिंदगी में जो समस्याए चल रही है वो समाप्त हो जाएँगी | गुरूवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति की पूजा अर्चना का दिन होता है | बृहस्पति देव को धन, समृद्धि, पुत्र प्राप्ति और शिक्षा का दाता माना जाता है जो व्यक्ति बृहस्पति देव की पूजा अर्चना करता है उसे जीवन में कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है | आज हम आपको गुरूवार के दिन किये जाने वाले कुछ ऐसे उपाय बताएँगे जिन्हे करने से आप सभी परेशानियों से मुक्ति पा सकते है |


गुरूवार के दिन किये जाने वाले चमत्कारी उपाय 



* गुरूवार के दिन नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करने से दुर्भाग्य से छुटकारा मिलता है और अच्छे भाग्य का उदय होता है |


* गुरूवार के दिन केसर का तिलक माथे पर लगाने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है | 

* गुरूवार के दिन स्नान करने के पश्चात् भगवान विष्णु की पूजा पाठ करें, भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाए और सहस्त्रनाम का पाठ करें | इस उपाय को करने से भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते है और आपके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी है |

* गुरूवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना और केले के पेड़ को जल अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है |


* गुरूवार के दिन पीले रंग की चीजे जैसे हल्दी चना, पीले रंग के फल और सोना आदि का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है | इन चीजों का दान करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है |

* गुरूवार के दिन बेसन के लड्डू का भगवान शिव को भोग लगाने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते है और अपने भक्तो की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते है |

* ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरूवार के दिन लेनदेन करना अशुभ माना जाता है | इस दिन लेनदेन करने से धन की हानि होती है |

* व्यापार में हो रही लगातार धन की हानि को रोकने के लिए गुरूवार दिन एक नारियल को सवा मीटर पीले कपडे में अच्छे से लपेटकर, एक जोड़ा जनेऊ और सवा पाव मिठाई आदि सभी चीजों को भगवान विष्णु के मंदिर में अर्पित करें और भगवान विष्णु से व्यापार में हो रही हानि से छुटकारा पाने के लिए प्रार्थना करें | इस उपाय को करने से व्यापार में हो रही हानि से आपको छुटकारा मिल जायेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर