Category Archives:  Spiritual

यदि आपकी हथेली में भी है 'X' का निशान, तो बेहद भाग्यशाली है आप, जानिए इससे जुड़े रहस्य...

Dec 12 2019

Posted By:  Sunny

हस्तशास्त्र का प्रयोग लम्बे समय से होता आ रहा है | किसी व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान को जानने में इसका बहुत योगदान रहा है | आज भी कई लोग अपने भविष्य के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते है और अपनी इसी उत्सुकता को मिटाने के लिए वो कभी ज्योतिषशास्त्र तो कभी हस्तशास्त्र जैसी विधाओं का प्रयोग करते है | हथेली में मौजूद रेखाएं और निशान व्यक्ति का भाग्य तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है | आज हम आपको ऐसे ही एक निशान के बारे में बताने आये है, जिसका हथेली में होना बहुत ही भाग्यशाली साबित होता है |


हथेली में बना एक्स (X) का निशान

जिन लोगो की हथेली में यह निशान होता है, वह बहुत ही प्रभावशाली किस्म के व्यक्ति होते है | उनका व्यक्तित्व ऐसा होता है कि लोग खुद उनकी तरफ आकर्षित होने लगते है | इन लोगो में भीड़ में भी अपने आप को अलग साबित करने की क्षमता होती है |



इन लोगो में नेतृत्व का कुशल भाव होता है | हालाँकि ये थोड़े भावुक प्रवृत्ति के होते है, लेकिन समझदारी के मामले में इनका कोई सानी नहीं होता है |

ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार ये लोग बहुत ही रचनात्मक होते है, जिसके चलते ही ये अपने व्यवसाय को भी नए तरीके से करते है | ये बातचीत की कला में भी निपुण होते है | जिस कारण इनके काम आसानी से हो जाते है |

ऐसे लोग व्यवहार कुशल होते है, जिससे लोगो को जल्दी अपना बना लेते है | इनकी ये खासियत इनको तरक्की दिलाने में बहुत योगदान देती है |

इनकी सबसे ख़ास बात यह होती है कि ये जिस भी क्षेत्र में काम करते है, उसमे सफल जरूर होते है और खूब नाम कमाते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर