Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 दिसंबर 2019: इन 5 राशियों के जातको पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Dec 12 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके जीवन में कोई महत्वपूर्ण बदलाव आने वाला है | किसी पुराने मित्र से मुलाकात, आपको आमदनी बढ़ाने का आईडिया दे सकती है | ऑफिस में आप अपनी बात रखने में कामयाब होंगे | आपके मन की कोई बात आपको परेशान कर सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ख़ास रहेगा | आपके अटके हुए काम आज पुरे होने वाले है | आपको किसी काम में दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है | कारोबार की वजह से की गयी यात्रा सफल होगी | दोस्त के साथ घूमने का प्लान टालना पड़ सकता है | जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आपका दिन शानदार रहेगा | आपके जरुरी काम पुरे होने वाले है | ऑफिस में आपकी प्रशंसा होगी | परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले बड़ो की राय जरूर ले | किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है | कुछ नए लोगो से मुलाकात करियर को दिशा दे सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप किसी नए काम को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते है | ऑफिस के काम की वजह से तनाव में रह सकते है | ऑफिस के किसी भी काम में जल्दबाजी ना करे, आप इससे मुसीबत में पड़ सकते है | कहीं निवेश करना चाहते है, तो दिन शुभ है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आर्थिक मामलो में आपको सावधान रहने की जरूरत है | कारोबार में सकारात्मक बदलाव से लाभ होगा | छात्रों को आज शिक्षकों का पूरा साथ मिलेगा | जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है | घर में खुशियां बनी रहेगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | अपनी वाणी पर संयम रखने की कोशिश करे, ऑफिस में किसी से बहस कर सकते है | आज आपको कहीं से धन प्राप्त होने की सम्भावना बन रही है | इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | अधिक काम की वजह से आप थकान महसूस कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा | आज आपको किसी जरुरी काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है | किसी से बात करते समय विनम्र रहे, आपके काम जल्दी हो जायेंगे | ऑफिस में आपको नया प्रोजेक्ट मिलने वाला है | आपको व्यर्थ के खर्चो पर ध्यान देने की आवश्यकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते है | किसी काम को लेकर पूर्व में की गयी मेहनत रंग लाने वाली है | अविवाहित जातको को विवाह प्रस्ताव मिल सकते है | आपको बेहतर जीवन के लिए लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने की जरूरत है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बेहतर रहेगा | आपके आत्मविश्वास की वजह से आपको कामो में सफलता मिलेगी | मन में किसी बात को लेकर द्वन्द हो सकता है | आज आपके विरोधी सक्रिय हो सकते है, उन्हें फायदा उठाने का कोई मौका ना दे | जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीता सकेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन ठीकठाक रहेगा | किसी धार्मिक काम में हिस्सा ले सकते है | इससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा | संतान की तरक्की से आप ख़ुशी महसूस करेंगे | आज आपको किसी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है | कोई बड़ी जिम्मेदारी आने वाली है, आपको तैयार रहना चाहिए |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज भाग्य का साथ बना रहेगा | आप कुछ नया सीखने की दिशा में कदम बढ़ा सकते है | परिवार में किसी सदस्य से मतभेद उत्पन्न हो सकते है, आपको धैर्य का परिचय देना चाहिए | अटका हुआ धन आज प्राप्त होने वाला है | वैवाहिक जीवन में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन अच्छा रहेगा | कार्यक्षेत्र में तरक्की के आसार है | ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता में सुधार होगा | इस राशि के छात्रों को योजना बनाकर चलना चाहिए | व्यापारी आज नए साझेदार को जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ा सकते है | परिवार के साथ वक़्त बिताना रिश्तो में मधुरता लाएगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर