Category Archives:  Spiritual

इस मंदिर का चमत्कार है बेहद अनोखा, इस मंदिर में होती है 7 जन्मो वाली शादी...जानिए

Dec 13 2019

Posted By:  Sanjay

हिन्दू धर्म में शादी को बहुत ही महत्त्व दिया जाता है ऐसा कहा जाता है की शादी के दौरान जो 7 फेरे लिए जाते है वो 7 साथ जन्मो तक साथ साथ रहने के लिए करवाए जाते है | भारत देश में ज्यादातर लोग चमत्कारों पर बहुत ज्यादा यकीन करते है | हमारे भारत देश में ऐसे कई हजारो मंदिर है तो अपने चमत्कार के कारण प्रसिद्ध है | इस लेख के माध्यम से आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारें में बताने वाले है जिसके बारें में ये कहा जाता है की इस मंदिर में जो भी शादी करता है उन लोगो का रिश्ता 7 जन्मो तक नहीं टूटता है | वो लोग 7 जन्मो तक एक दूसरे के जीवनसाथी बन जाते है | 


आपको जानकारी के लिए बता दें की महाराष्ट्र के दहिसर में भाटला देवी का एक बहुत प्रसिद्ध मंदिर है | इस मंदिर के बारें में ये प्रसिद्ध मान्यता है की जो भी व्यक्ति इस मंदिर में शादी करता है उसका रिश्ता 7 जन्मो तक नहीं टूटता है और न ही इन लोगो के रिश्ते में कभी भी दरार आती है |



इस मंदिर की रिपोर्ट्स के अनुसार यहाँ के लोग का ये भी मानना है की जो भी भक्त इस मंदिर में शादी करता है वो लोग अपने इस शादी के बंधन को 7 जन्मो तक निभाते है | इस बात के पीछे की सच्चाई  ये है की कुछ लोग पुर्तगाल से आये हुए वसई क्षेत्र के मंदिरो, हिन्दू देवी देवताओं को क्षति पहुंचा रहे थे | तभी चिमाजी आपा उस जगह से देवी माँ की मूर्ति को उठाकर अपने साथ लेकर भाग गए और दहिसर की और चले गए और उन्होंने उस मूर्ति को पीपल के पेड़ के नीचे छिपाकर रख दिया | सबसे पहले भाटो ने इस मूर्ति को देखा और ये देवी उस समय से ही भाटला देवी के नाम से प्रसिद्ध हो गई |


आपको जानकारी के लिए बता दें की ये मंदिर 40 हजार वर्गफुट में फैला हुआ है | इस मंदिर में देवी माँ की मूर्ति के अलावा पवन पुत्र हनुमान, श्री राधाकृष्ण और गणेश जी महाराज की मूर्ति है | यहाँ के भक्तो का मानना है की जो भी भक्त यहाँ सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है उनकी सभी मुरादें यहाँ पूरी हो जाती है | इस मंदिर में जो भी शादियां करवाई जाती है वो शादी कभी नहीं टूटती है और लंबे समय तक नवविवाहित शादीशुदा जोड़े का रिश्ता चलता है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर