Category Archives:  Spiritual

राशिफल 14 दिसंबर 2019: आज सावधान रहे ये 04 राशियाँ, जानिए अपनी राशि का हाल....

Dec 13 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आपको आज कोई राज की बात पता चल सकती है | दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते है | परिवार के किसी जरुरी निर्णय में आपकी सलाह ली जा सकती है | आज किसी बड़ी समस्या का हल आपको मिलने वाला है | छात्रों को पढाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप ऊर्जावान रहेंगे | आपको ऑफिस में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा | आपके विचारो से सहकर्मी प्रभावित होंगे | आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है | दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह ले सकते है | आज किसी जरूरतमंद की मदद करना सुख देगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहने वाला है | आपको कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है | आप पर कोई बड़ी जिम्मेदारी आने वाली है, आपको इसे नजरअंदाज करने से बचना चाहिए | आपके कुछ काम आज जल्दी निपटने वाले है | मंदिर जाये, शुभ रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज किसी को उधार देने से पहले ये जान ले कि वह भरोसेमंद है या नहीं | कामकाज में आज व्यस्त रह सकते है  कोई करीबी आपसे कुछ छिपाने की कोशिश में है | आपको परिवार के सदस्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बेहतर रहेगा | आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आने वाला है, तैयार रहे | आज आपको उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने वाला है | घर में मेहमान आने की संभावना है, आप उनसे किसी जरुरी मुद्दे पर बात कर सकते है | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मिठास बढ़ेगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा | आपको आज करियर को दिशा देने का मौका मिलेगा | दोस्तों से आज लाभ मिलने वाला है | कोई जरुरी काम अटक सकता है, जिस वजह से आप निराशा महसूस कर सकते है | जीवनसाथी के साथ किसी समस्या का हल निकाल सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपको कोई जरुरी निर्णय लेना पड़ सकता है | इस राशि के छात्र दोस्तों से मेलजोल बढ़ा सकते है | ऑफिस में किसी बात पर बहस हो सकती है | आस पड़ोस के कुछ लोग आपकी प्रशंसा करेंगे | आपका व्यवहार आपकी प्रशंसा की वजह बनेगा | जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ है | आज के दिन आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह शीघ्र ही पूरा हो जायेगा | ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता की प्रशंसा होगी, हालाँकि जलन रखने वाले लोगो से सावधान रहने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज का दिन बेहतरीन है | आपको आज कारोबार के संबंध में अच्छी सलाह मिल सकती है, आपको ध्यान देना चाहिए | आज किसी अपने की कोई बात परेशान कर सकती है, किसी भी बात को दिल से ना लगाए | ऑफिस में अधिक समय तक रुकना पड़ सकता है | लवमेट के लिए दिन शुभ है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन पिछले दिनों की अपेक्षा अच्छा है | दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते है | किसी मामले में पिताजी की सलाह काम आएगी | परिवार के साथ समय बीतने चाहते है, तो आज का दिन शुभ है | कारोबार की वृद्धि के लिए नए विचार सोच सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा | आपके किसी जरुरी काम में दोस्त की मदद मिल सकती है | आज धन के लेनदेन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, कोई आपको धोखा दे सकता है | करियर में आज का दिन महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है | जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीता सकेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | अधिक व्यस्तता की वजह से कोई अन्य जरुरी काम अटक सकता है, आप परेशान ना हो | धैर्य से काम ले | कारोबारी अपने कारोबार को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते है, सोच समझकर ही कोई फैसला ले | जीवनसाथी की ईमानदारी आपका दिन बना देगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर