Category Archives:  Spiritual

इस मंदिर में नारी रूप में स्थापित है हनुमान जी, जो भी भक्त इस मंदिर में जाता है उसकी मनोकामना जरूर पूर्ण होती है...

Dec 13 2019

Posted By:  Sanjay

हमारे भारत देश में सभी धर्मो के लोग निवास करते है | सबसे ज्यादा हिन्दू धर्म के लोग निवास करते है | इस पूरी दुनिया में हनुमान जी के बहुत से मंदिर है मगर एक मात्र ऐसा मंदिर जिसमे हनुमान जी स्त्री रूप में विराजमान है ये मंदिर दुनिया का एकलौता ऐसा मंदिर है जिसमे हनुमान जी स्त्री के रूप में है | ये मंदिर भारत देश के छत्तीगढ़ राज्य के रतनपुर में स्थित है | इस मंदिर का निर्माण एक राजा ने करवाया था...


हनुमान जी की नारी मूर्ति स्थापना से जुडी कथा 



इस मंदिर में हनुमान जी, नारी के रूप में स्थापित है इसके पीछे एक छोटी सी कथा है | प्राचीन समय में रतनपुर राज्य के एक राजा थे जिनका नाम था राजा पृथ्वी देवजू था | राजा हनुमान जी महाराज के बहुत ही बड़े भक्त थे | एक बार राजा को कुष्ट रोग गया था तो राजा अपने कक्ष में विश्राम कर रहे थे तो राजा के सपने में हनुमान जी महाराज आए और हनुमान जी को मंदिर बनवाने के लिए कहा | राजा ने मंदिर बनवाने के लिए एक महायज्ञ करवाया और महाकुंड में हनुमान जी की स्त्री के रुप में प्रतिमा देखी उस प्रतिमा को देखकर राजा समझ गए और उन्होंने हनुमान जी के स्त्री रूप वाली प्रतिमा स्थापित करवाई और इस मंदिर का निर्माण करवाया | 


स्त्री के रूम में हनुमान जी का इकलौता मंदिर है | इस मंदिर के आलावा दुनिया में हनुमान जी कही भी स्त्री रूप में स्थापित नहीं है और इस मंदिर में जो भी भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर आता है हनुमान जी महाराज उसकी मनोकामनाओं को जरूर पूर्ण करते है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर