Category Archives:  Spiritual

100 वर्षो बाद बन रहे है शुभ योग, 2020 में इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए

Dec 13 2019

Posted By:  Sunny

जल्द ही साल 2019 खत्म होने वाला है, और साल 2020 का शुभारम्भ होने वाला है | कई लोगो को नए साल का बेसब्री से इन्तजार है | सभी लोग ये उम्मीद लगाकर बैठे है कि आने वाला साल उनके लिए भाग्यशाली साबित होगा | उनके जीवन में शुभ परिवर्तन आएंगे | ये बात सभी जानते है कि सिर्फ चाहने भर से कुछ नहीं होता, हमारे साथ हमारे जीवन में जो कुछ भी होता है, वह हमारी किस्मत के अनुसार ही होता है | हमारे ग्रहो को दशा ही यह तय करती है कि हमारे साथ आगे क्या होगा | ज्योतिषियों की गणना के अनुसार ऐसी कुछ राशियाँ जो 2020 में बहुत ही भाग्यशाली रहने वाली है | इन राशियों की कुंडली में 100 वर्षो के बाद राजयोग बनने वाला है, तो आइये जानते है, वो कौनसी राशियाँ है |

मेष


मेष राशि के जातको की कुंडली में चन्द्रमा और शुक्र शुभ स्थान पर रहने वाले है | जिस वजह से आने वाले साल में इन लोगो के जीवन में प्रेम संबंधो और विवाह में आ रही समस्या का अंत होगा | किस्मत का पूरा साथ मिलने की वजह से, कार्यक्षेत्र में भरपूर तरक्की के आसार बन रहे है | आने वाले साल में की गयी कोई भी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी |



मिथुन


इस राशि के जातको के लिए भी आने वाला साल बेहद ही शुभ रहेगा | इनके जीवन से कई परेशानियां समाप्त होने वाली है, जिनकी वजह से इसके जातक कठिनाइयों से जूझ रहे थे | आप कहीं निवेश कर सकते है, जहाँ आपको लाभ होगा, और इससे आपकी आर्थिक स्थिति में अप्रत्याशित सुधार होगा |

कन्या


कन्या राशि के जातको को साल के पहले माह में ही अपने जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा | इनके जीवन से कई समस्याएं दूर होने वाली है | लम्बे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या का अंत होने वाला है, जिसकी वजह से आपकी आधी समस्या यूँ ही समाप्त हो जाएगी | इस साल जीवनसाथी की तलाश पूरी होने वाली हैं |

मकर


मकर राशि के जातको को करियर की दिशा में खूब लाभ मिलने वाला है | आपके जीवन में किसी ख़ास की कमी जल्द ही पूरी हो जाएगी | हालाँकि साल के प्रारम्भ में आपके हाथ निराशा लग सकती है लेकिन आगे का समय आपकी कल्पना से भी अच्छा साबित होने वाला है |



कुम्भ


इस राशि जातक नए साल में नयी ख़ुशी का अनुभव करेंगे | आपकी मेहनत रंग लाएगी, जिससे करियर में नयी ऊचाईयां आने वाली है | परिवार में नए रिश्ते जुड़ने वाले है | आपको प्रभावशाली लोगो का साथ मिलने वाला है, जिससे आप बहुत ही भाग्यशाली साबित होंगे | उनकी दिखाई राह आपको सफलता की सीढ़ी चढ़ायेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर