Category Archives:  Spiritual

जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छूना चाहते है तो इन 4 कार्यो को कभी न करें अनदेखा...जानिए

Dec 14 2019

Posted By:  Sanjay

आचार्य चाणक्य जो की पाटलिपुत्र के महान विद्वान थे उन्होंने अपने अनुभवों एक आधार पर इंसान के जीवन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातो का उल्लेख किया है | आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि आप अपने जीवन में सफल होना चाहते है तो आप तो आप 4 महत्वपूर्ण कार्यो को कभी भी अनदेखा न करें | यदि आप इन कार्यो को समयानुसार करते है तो आप अपने जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को जरूर छू पाएंगे | वो चार कार्य कौन कौन से है आइये जानते है उनके बारें में...


सफलता पाने के लिए इन 4 कार्यो को जरूर करें 



1 . दान करना 


व्यक्ति अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रात दिन मेहनत करता है लेकिन फिर भी वो सफलता को प्राप्त करने में असफल रहता है | यदि आप मेहनत के साथ साथ दान करते है तो आपको पुण्य की प्राप्ति होगी | आचार्य चाणक्य के अनुसार भोजन का दान सबसे उत्तम दान माना गया है | प्यासे - भूंखे लोगो को भोजन खिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान की कृपा से जीवन में सफलताओं की भी प्राप्ति होती है इसलिए समय समय पर दान कर पुण्य कमाते रहे |

2 . एकादशी पर पूजा 


एकादशी का दिन बहुत ही शुभ दिन माना जाता है | इस दिन हर मनुष्य को एकादशी का व्रत करना चाहिए और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करनी चाहिए | जो लोग एकादशी का व्रत और पूजा पाठ करते है वो अपने कार्यो में हमेशा सफल होतें है | इसलिए एकादशी वाले दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना और व्रत करना न भूले |

3 . गायत्री मंत्र का जाप 


इस दुनिया का सबसे शक्तिशाली मंत्र गायत्री मंत्र है | गायत्री मंत्र का जाप करने से मनुष्य के हर कार्य पूर्ण हो जाते है इसलिए दिन में तीन बार गायत्री मंत्र का उच्चारण करना चाहिए | आप जो भी कार्य करेंगे उसमे आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी |

4 . माता पिता की सेवा 


आचार्य चाणक्य के अनुसार इस दुनिया में सबसे कीमती चीज माता पिता  है | इस पूरे संसार में माता पिता से बढ़कर कोई दूसरी चीज नहीं है | माता पिता का स्थान भगवान से भी ऊँचा होता है और जो व्यक्ति अपने माता पिता की सेवा करता है | उन्हें हमेशा खुश रखता है वो जीवन की हर ऊंचाई को छू लेता है | हर कार्य में सफलता प्राप्त करता है | इसलिए कभी भी अपने माता पिता का दिल न दुखाए और हमेशा अपने माता पिता की सेवा करें | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर