Category Archives:  Spiritual

राशिफल 15 दिसंबर 2019: इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ है रविवार का दिन, जानिए अपनी राशि का हाल....

Dec 14 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | छात्रों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है | नौकरीपेशा जातको को उच्च अधिकारीयों से प्रशंसा मिलेगी | परिवार में चल रही कोई समस्या का हल मिलने वाला है | इसी वजह से आप परिवार के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा | आपको किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है | कारोबारियों को बढ़ा लाभ होने वाला है | किसी कार्य को लेकर बनाई योजना सफल होगी | आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे | जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर होगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपको परिवार के साथ किसी समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है | मन में किसी दुविधा की वजह से आप तनाव ले सकते है | समाज में किसी से बात करते समय वाणी पर संयम रखे, किसी से अनबन होने की सम्भावना है | छात्रों के लिए दिन शुभ है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप व्यस्त रहने वाले  है | कार्यक्षेत्र पर आज बदलाव देखने को मिल सकते है | किसी आर्थिक मामले में रुकावट आ सकती है, सम्भल कर रहे | स्वास्थ्य के लिहाज से आप ठीक रहेंगे | परिवार में प्रेम बना रहेगा | आपको जीवनसाथी के साथ अधिक वक़्त बिताने की जरूरत है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन बेहतर है | आपको आज ऑफिस में उपहार मिल सकता है | किसी खास काम में आपको समय पर मदद मिल जाएगी | आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है | आर्थिक लाभ की दशा है | जीवनसाथी को ट्रिप पर ले जाने का सरप्राइज दे सकते है, इससे प्रेम बढ़ेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज किस्मत आपके साथ रहेगी | कार्यक्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा | छात्रों को अच्छी करियर के मामले में सलाह मिल सकती है | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | आपको आर्थिक मामलो में सावधान रहने की आवश्यकता है | कोई रुका हुआ काम पूरा होने वाला है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज दिन सामान्य रहेगा | कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे है, तो आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है | आज आपको ऐसी स्थिति से दूर रहने की जरूरत है, जिनसे आपको असुविधा होती है | किसी काम में जल्दबाजी ना करे, काम बिगड़ सकता है | जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपके आत्मविश्वास से बॉस आपसे खुश होंगे | कहीं धन निवेश करना चाहते है तो आपके लिए दिन शुभ है | आज दोस्तों के साथ किसी पार्टी में शामिल हो सकते है | समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा | राजनीति से जुड़े लोगो के लिए दिन शुभ है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज दिन पक्ष में रहेगा | आपको आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है, जिसका आपको लम्बे समय से इन्तजार था | आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | कोई दोस्त आपसे मदद मांग सकता है | करियर को लेकर आप चिंतित हो सकते है | किसी काम में परिवार की मदद मिल सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप प्रसन्न महसूस करेंगे | आप दोस्तों के साथ फिल्म देखने का प्लान बना सकते है | ऑफिस का काम जल्दी निपट जाने से आप प्रसन्न महसूस करेंगे | माता पिता आपसे किसी इच्छा को जाहिर कर सकते है, आपको जरूर पूरी करनी चाहिए | लव बर्ड्स घूमने जा सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आज जिस भी काम में हाथ डालेंगे वो आसानी से पूरा हो जायेगा | ऑफिस में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है, आपको ध्यान देने की आवश्यकता हैं | आज कुछ ऐसा काम कर सकते है, जिससे समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपका दिन सामान्य रहेगा | आज दोस्त से मुलाकात होने वाली है | कामकाज के मामले आप आलस्य महसूस करेंगे | घर में किसी काम में खर्चा अधिक होने की सम्भावना है, जिस वजह से आप चिंता कर सकते है | जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने से तनाव कम होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर