Category Archives:  Spiritual

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग इन 3 चीजों से संतुष्ट नहीं होतें उन लोगो का जीवन बर्बाद हो जाता है...जानिए

Dec 16 2019

Posted By:  Sanjay

आचार्य चाणक्य ने ऐसी 3 बातों के बारें में बताया है जो लोग इन तीनो चीजों से संतुष्ट नहीं होते है वो लोग बर्बादी की राह पर निकल पड़ते है | ऐसे असंतुष्ट लोगो का जीवन नष्ट होने लग जाता है और धीरे धीरे ऐसे लोग बर्बाद होने लग जाते है | वो तीन चीजे कौन कौन सी है आइये जानते है उनके बारें में...


इन 3 चीजों से संतुष्ट न होने वाले लोग हो जाते है बर्बाद 



1 . अपनी पत्नी 


पति पत्नी का रिश्ता बहुत पवित्र होता है | हर इंसान को अपनी पत्नी के अलावा किसी अन्य स्त्री के ऊपर बुरी नजर नहीं रखनी चाहिए | हमेशा ही अपनी पत्नी से संतुष्ट रहना चाहिए | जो लोग अपनी पत्नी की ओर ध्यान नहीं देते और दूसरो की पत्नियों पर बुरी नजर रखते है उनका जीवन बर्बाद हो जाता है | पति पत्नी के रिश्ते में दरार आ जाती है और दोनों का रिश्ता टूट जाता है इसलिए यदि इंसान सुखी जीवन जीना चाहता है तो उसे अपनी पत्नी के अलावा किसी अन्य स्त्री के बारें में नहीं सोचना चाहिए |

2 . भोजन 


यदि इंसान को जिन्दा रहना है तो उसे रोजाना समयानुसार भोजन करना चाहिए | आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग घर के भोजन से संतुष्ट नहीं रहते है और बार बार बाहर का भोजन करते है उन लोगो का स्वास्थ्य ठीक नही रहता है | वो लोग जल्दी जल्दी बीमार पड़ते है | इसलिए घर पर बने भोजन से संतुष्ट रहना चाहिए क्योंकि बार बार बाहर का भोजन करने से सेहत ख़राब हो जाती है |

3 . धन, पैसा 


धन का लालच इंसान को बर्बादी की और खींचकर ले जाता है | जिस व्यक्ति के पास जितना धन है उसे उसमे ही संतोष करना चाहिए और हमेशा सही तरह से ही धन कमाना चाहिए | कई बार हम दूसरे लोगो के पास हमारे पास से अधिक धन देख लेते है तो उससे अधिक धन कमाने के लिए गलत रास्तो पर चल पड़ते है | ऐसा तो बिलकुल भी नहीं करना चाहिए क्यूंकि इंसान और अधिक धन कमाने के चक्कर में अपनी जिंदगी बर्बाद कर लेता है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर