Category Archives:  Spiritual

राशिफल 17 दिसंबर 2019: आज सिंह राशि वालो के लिए भारी है दिन, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Dec 16 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कारोबार में अच्छे परिणाम मिलने वाले है | आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है | किसी व्यक्ति को लेकर आपकी सोच गलत साबित हो सकती है | माता पिता की कोई इच्छा पूरी करने वाले है | छात्रों को आज परिवार और शिक्षकों का सहयोग मिलेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ हैं | इस राशि के छात्रों को कोई उपहार मिलने वाला है | परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा | ऑफिस में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे | आज आपके किसी काम में मदद के लिए पडोसी आगे आएंगे | आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहने की कोशिश करे | समाज के किसी कार्य में आप सक्रिय भूमिका निभा सकते है | बच्चो के लिए किसी चीज की खरीदारी कर सकते है | क़ानूनी मामलो में आपको अनुभवी की राय लेनी चाहिए |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज आपको गुस्से पर काबू रखना चाहिए | कोई बड़ा विवाद उत्पन्न होने की सम्भावना है | कहीं निवेश करना चाहते है, तो दिन शुभ है | कला के क्षेत्र से जुड़े जातको को कोई बड़ी सुचना मिलने वाली है | किसी काम में दोस्त की मदद मिलने वाली है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है | बेहतर होगा आज किसी से उम्मीद ना लगाए | कारोबार की वजह से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है | बढ़ते खर्चो की वजह से तनाव ले सकते है | छात्र पढाई में मन लगाएंगे | जीवनसाथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके कार्यो से आपका मान सम्मान बढ़ेगा | ऑफिस में काम का भार अधिक रहने से आप व्यस्त रहेंगे | व्यवसाय में लिए गए फैसले सही साबित होने से शांति मिलेगी | आज आपको उधार लेनदेन से दूर रहने की जरूरत है, कोई नुकसान पहुंचा सकता है | बुजुर्गो को सेहत का ख्याल रखना चाहिए |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | इस राशि के नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में शुभ समाचार मिलने वाला है | विदेश जाकर पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्रों को उचित कदम उठाने चाहिए, भाग्य पक्ष में है | कपड़ा व्यापारियों को उम्मीद से कम लाभ होगा, निराश ना हो | जीवनसाथी की राय को भी महत्व देंगे तो जीवन आसान होगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा | आज आपके द्वारा पूर्व में की गयी मेहनत का फल मिलने वाला है | ऑफिस में कार्यो में तालमेल बना रहेगा | आज जूनियर आपसे मदद मांग सकते है | संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने वाली है | किसी पारिवारिक समारोह में लवमेट को ले जा सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप प्रसन्न रहेंगे | जीवनसाथी के साथ कोई जरुरी निर्णय ले सकते है | ऑफिस में अपनी बात रखने में आप सफल होंगे | आपके विचारो को सराहना मिलेगी | आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | छात्र किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते है | लवमेट ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज दिन ठीक रहेगा | किसी काम की धीमी गति आपकी परेशानी की वजह बन सकती है | साझेदारों से किसी जरुरी मुद्दे पर बात कर सकते है | दोस्त से मन की कोई बात शेयर कर सकते है | नौकरी बदलने का सोच रहे जातको को अच्छा ऑफर मिलने वाला है | करियर में कोई बड़ा बदलाव आने की आशंका है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको कोई बड़ी खुश खबरी मिलने वाली है, जिससे परिवार में भी खुशहाली का माहौल रहेगा | आपको आज कहीं से धनलाभ होने की सम्भावना है | इससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी अच्छा परिवर्तन आएगा | माता पिता आपका साथ देंगे | दाम्पत्य जीवन में समरसता बढ़ेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपकी किस्मत आपके साथ है | दोस्तों के साथ किसी नए काम को प्रारम्भ करने की योजना सफल होती दिख रही है | परिवार में सुख रहेगा | आज कुछ नए दोस्त बनने वाले है, जिससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा | ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है | धैर्य से काम ले |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर