Category Archives:  Spiritual

भगवान से अपनी किस्मत लिखवाकर आते है ऐसे निशान वाले लोग, जानिए आपकी हथेली....

Dec 17 2019

Posted By:  Sunny

जीवन में अमीर होने के लिए एक आदमी क्या कुछ नहीं करता है, कड़ी मेहनत और भगवान की साधना सबकुछ करता है, ताकि अपनी किस्मत बदल सके, लेकिन कई बार इतना सबकुछ करने के बाद भी व्यक्ति अपनी किस्मत बदलने में नाकाम रहता है, वही कुछ ऐसे व्यक्ति भी होते है, जो बहुत ही कम समय और कम मेहनत में सबकुछ पा लेते है | ऐसे लोगो के बारे में कहा जाता है कि ऐसे लोग अपने अपनी किस्मत ऊपर से ही लिखवाकर आते है, जिस वजह से इन पर लक्ष्मी मेहरबान रहती है | आज हम कुछ ऐसे निशानों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे देखकर ये पता लगाया जा सकता है, व्यक्ति की किस्मत खुद भगवान ने लिखी है |

हथेली में ध्वजा का निशान




जिस किसी की हथेली में ध्वजा का निशान होता है, वह इंसान अपने जीवन में खूब धन प्राप्त करता है | ऐसे निशान वाला व्यक्ति भले ही गरीब परिवार में पैदा हुआ हो, पर वो अपनी मेहनत और भाग्य के बल पर अमीर जरूर बनता है |

अंगूठे पर जौ का निशान


जिन लोगो के अंगूठे पर जौ का निशान होता है, वह बहुत ही भाग्यशाली होते है | जिन लोगो के अंगूठे पर ऐसा निशान होता है, वे अपनी कठोर मेहनत से अमीरो में अपना नाम शामिल करते है | इसके अलावा जिन लोगो की हथेली में बीच में ऐसा निशान होता है, उनकी संतान खूब पैसा कमाती है |

गहरी हस्तरेखा


हथेली में गहरे गुलाबी रंग की रेखाओं को बहुत ही शुभ माना जाता है | ऐसा भी माना जाता है कि यदि हथेली में मौजूद रेखाएं एक दूसरे को काटती ना हो तो ऐसा व्यक्ति जीवन में खूब सफलता प्राप्त करता है | 

अँगुलियों की बनावट


समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की हाथ की अंगुलियां लम्बी और सीधी होती है, वह धन संचय में बहुत ध्यान देते है | ऐसे लोग धन जुटाने में सक्षम होते है | ये आर्थिक रूप से सम्पन्न तथा ऐसे कुछ लोग व्यापारी भी होते है |



ये है शुभ निशान


हथेली पर चक्र, त्रिशूल या धनुष जैसी कोई भी आकृति होती है, तो व्यक्ति अपने जीवन में सरकारी पदों पर आसीन होता है, और किसी प्रकार के धन धान्य की कमी नहीं होती है | इसके अलावा हथेली में मंदिर या त्रिकोण का निशान आध्यात्म में रूचि दिखाता है, ये लोग खूब मान सम्मान पाते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर