Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 दिसंबर 2019: इन 5 राशि वालो को मिलेगी कोई बड़ी ख़ुशी, जानिए अपनी राशि का हाल....

Dec 17 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सफलताभरा रहने वाला है | आज थोड़ी मेहनत में आपको बड़ा मुनाफा मिलेगा | घर में बच्चो को आज उपहार मिलने से वे खुश रहेंगे | आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी | आज आप अपने लिए कुछ खरीद सकते है | जीवनसाथी के साथ मनोरंजक ट्रिप पर जा सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप उत्साह से भरे रहेंगे | आपको आज कोई बड़ी डील में हिस्सा बनाया जा सकता है | ऑफिस में किसी काम में आपका अनुभव बहुत काम आएगा | आर्थिक स्थिति में शुभ बदलाव आने वाला है | कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, आप इसमें जीवनसाथी की सलाह पर भी गौर करे तो बेहतर है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज आपके रुके हुए काम पुरे होने वाले है | ऑफिस में सहकर्मी आपकी तारीफ करेंगे | परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है | धनलाभ से जुड़े नए स्त्रोत सामने आ सकते है | मौसम की वजह से स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | इस राशि के छात्रों को पढाई में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है | ऑफिस में आपको बॉस से बात करते समय सोच समझकर बोलना चाहिए | कोई बड़ी जिम्मेदारी आने वाली है | दाम्पत्य जीवन में सुख बना रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा | बच्चो के साथ पिकनिक पर जा सकते है | कारोबारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है, कोई बड़ा लाभ होने वाला है | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में धैर्य का परिचय देना होगा | विवाहित धार्मिक स्थल पर जा सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज दिन शुभ रहेगा | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपके अच्छे प्रदर्शन से प्रभावित होंगे | आपके मन में नए काम को शुरू करने के बारे में विचार आ सकते है | किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने वाली है, आप उसके साथ डिनर पर जा सकते है | दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज दिन ठीकठाक रहेगा | आपको आज करीबियों से सावधान रहने की जरूरत है, कोई फायदा उठाने की कोशिश में है | आपका अटका हुआ धन आपको प्राप्त होने वाला है | बिज़नेस में आप नया साझेदार जोड़ सकते है | अधिक भागदौड़ के कारण थकान महसूस कर सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | नौकरी की तलाश कर रहे जातको को नए ऑफर मिलने वाले है | आज किसी काम में आपको दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है | जीवनसाथी को किसी ऑफिसियल पार्टी में ले जा सकते है | माता पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा है | आप आज का दिन दोस्तों के साथ बीता सकते है | मार्केटिंग से जुड़े जातको को जल्द ही तरक्की मिलने वाली है | संतान से कोई खुशखबरी मिलने वाली है | छात्रों के लिए दिन बढ़िया है | आज घर के बुजुर्ग से जीवन की कोई सलाह मिलने वाली है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप व्यस्त रह सकते है | अधिक व्यस्तता के चलते अन्य काम छूट सकते है | परिवार के किसी आयोजन के लिए बुलावा आ सकता है | ऑफिस के काम की वजह से आप तनाव ले सकते है | व्यर्थ की चिंता ना करे | संतान के साथ बैठकर कोई जरुरी बात कर सकते है, इससे आपके रिश्ते सुधरेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आज कोई दोस्त आपसे आर्थिक मदद ले सकता है | ऑफिस में आप अपनी बात रखने में सक्षम रहेंगे, आपके विचारो से अधिकारी प्रसन्न होंगे | आपका लम्बे समय से अटका हुआ कोई सरकारी काम पूरा होने वाला है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है | कोई जरुरी काम आज पूरा होने वाला है, जिससे आप प्रसन्न महसूस करेंगे | ऑफिस में किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकते है | आज आप धार्मिक कार्यो में रूचि दिखा सकते है | आज छात्रों को खुशखबरी मिलने वाली है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर