Category Archives:  Spiritual

पार्टनर की यादो से पीछा नहीं छुड़ा पाते ये 4 राशि के लोग, बहुत मुश्किल होता है इनके लिए ब्रेकअप....

Dec 19 2019

Posted By:  Sunny

ब्रेकअप का दर्द वहीँ समझ सकता है, जो इस दर्द से गुजर चूका हो या इसे महसूस कर चूका हो | कई लोग ऐसे भी होते है, जिनकी जिंदगी में कुछ समय के बाद ही सबकुछ सामान्य हो जाता है, उनके लिए ब्रेकअप सिर्फ एक छोटी सी घटना होती है | जबकि कुछ लोग ऐसे भी होते है, ब्रेकअप के लम्बे समय बाद भी नहीं उभर पाते है | कई लोग इससे बुरी तरह टूट जाते है और दूसरे रिश्ते में जाने से डरने लगते है | आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे है, जिनके जातक इस दर्द से उभरने में नाकाम रहते है, या यूँ कहे कि उन्हें इससे उभरने में एक लम्बा समय लग जाता है |

मीन




मीन राशि के जातक अपने प्यार को जाहिर करने में ज्यादा समय नहीं लगाते है | लेकिन इनकी भावनाओं की कोई कदर नहीं करता है, तो ये दुखी भी बहुत होते है | इनका जब ब्रेकअप हो जाता है, तो ये पूरी तरह से टूट जाते है | मानो इनकी जिंदगी ही उजड़ जाती है, क्योंकि इनका पार्टनर ही इनके लिए सबकुछ होता है | इन्हे अपने दिल के दर्द से उभरने में एक लम्बा समय लगता है |

वृषभ


इस राशि के लोग एक खुली किताब की तरह होते है, लेकिन ये किसी पर जल्दी विश्वास नहीं करते है | इन्हे जब इनका जीवनसाथी मिल जाता है, तो ये उस पर सबकुछ लुटा देते है, साथ ही ये उस पर पूरी तरह निर्भर हो जाते है, लेकिन एक बार रिलेशनशिप में जाने के बाद दोबारा अकेले रहना इनके लिए बहुत मुश्किल होता है | ब्रेकअप के बाद ये कहीं भी घुलने मिलने में नाकामयाब होते है | जिस कारण इन्हे ब्रेकअप से उभरने में लम्बा समय लगता है |

कर्क


कर्क राशि के लोग कमजोर दिल के होते है, जिस कारण ऐसी स्थिति में इनके लिए बहुत मुसीबत खड़ी हो जाती है | इनकी जिंदगी इनके पार्टनर के साथ ही चलती है, और उसके दूर होने पर ये बिखर जाते है | इस दर्द से ना उभर पाने की एक वजह से यह भी होती है कि ये लोग भविष्य के बारे में सोचने के बजाय बीते समय को याद कर के रोते रहते है, पिछली यादो की वजह से ये और दुखी होते चले जाते है |



वृश्चिक


इस राशि के लोगो के लिए प्यार एक जूनून की तरह होता है | इन्हे समाज की बंदिशों से कोई मतलब नहीं होता है | ये अपने प्यार के लिए कुछ भी कर गुजरने की क्षमता रखते है | ये अपने पार्टनर से खुद से भी ज्यादा प्यार करते है, जो बाद में मुसीबत बन जाता है, क्योंकि ब्रेकअप के बाद ये अपने आप को संभाल नहीं पाते है और संयम खो देते है | इन्हे ऐसी स्थिति में संभालना बहुत मुश्किल होता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर