Category Archives:  News

एक भयानक प्रथा पीरियड्स के दौरान लड़की की मौत मंजूर है, लेकिन उसे.....जानिए

Dec 19 2019

Posted By:  Sunny

स्त्रियों में मासिक धर्म को 21 वीं सदी में भी एक पाप के तौर पर देखा जाता है, लड़कियों या महिलाओं को घर के शुभ कामो में हाथ लगाने से रोका जाता है | कई जगह तो इस दौरान उनके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया जाता है | आज हमारे देश के कई क्षेत्रो में पीरियड्स के बारे में लोग जागरूक नहीं है और इसी वजह से औरतो को हीन भावना का शिकार होना पड़ता है | ये हालत सिर्फ हमारे देश की ही नहीं है, बल्कि अन्य देशो में भी यही स्थिति है |




आज हम हमारे पडोसी देश नेपाल के बारे में बताने जा रहे है | नेपाल में आज भी 10 में 8 लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान घर से बाहर रखा जाता है, उन्हें घर में घुसने तक नहीं दिया जाता है | लड़कियों और महिलाओं को इस दौरान घर के बाहर बनी एक छोटी सी गंदी झोपडी में रहना पड़ता है |


यहाँ इस प्रथा को 'छौपदी' कहा जाता है, यहाँ रहने वाले लोगो का मानना है कि मासिक धर्म के दौरान महिलाये या लड़कियां गंदी हो जाती है, जिस वजह से उन्हें घर में नहीं घुसने दिया जाता है | बाद में जब पीरियड्स खत्म हो जाते है तो महिलाओं को वापस घर में बुला लिया जाता है |


इस दौरान महिलाओं पर घर के किसी भी काम को करने से पाबंदी लगा दी जाती है और उन्हें पूजा पाठ में शामिल होने और मंदिर में जाने पर भी मनाही होती है | 




हाल ही में CREHPA ने एक हेल्थ सर्वे किया था, जिसमे 400 किशोरियों को शामिल किया गया, इसमें सामने आया कि 400 में से 77% लड़कियों को पीरियड्स के दौरान घर से बाहर रहना पड़ता है | आपको जानकर हैरानी होगी कि यह स्थिति सिर्फ गरीब परिवारों में ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों में भी है |

2018 में नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रथा को आपराधिक बताते हुए इस पर रोक लगा दी थी, लेकिन आज भी इस प्रथा को नेपाल के कई इलाको में मनाया जा रहा है | इस प्रथा की वजह से कई बार लड़कियों की मौत भी हो जाती है | हालाँकि नेपाल में NGO इसके बारे में जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर