Category Archives:  Spiritual

राशिफल 20 दिसंबर 2019: आज तुला राशि वाले रहे सावधान, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Dec 19 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा | आपको शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने वाली है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे | घर में खुशहाली रहेगी | कारोबारी आज यात्रा कर सकते है | माता पिता के साथ धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते है | स्वास्थ्य में सुधार होगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके करियर में कोई बड़ा बदलाव आने वाला है | ऑफिस में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी | दोस्तों के साथ आप घूमने फिरने का प्लान बना सकते है | व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है | आज कुछ लोगो से मुलाकात होने वाली है, जो आपको व्यापार में लाभ पहुंचाने में मदद करेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपको किसी काम के कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है | बच्चे आपसे कोई बात साझा कर सकते है | आपको आज धन के लेनदेन में सावधान रहने की जरूरत है | काम में व्यस्तता के कारण आपकी दिनचर्या बदल सकती है | आज दाम्पत्य संबंधो में दूरियां समाप्त होगी | रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज कोई जानबूझकर आपका समय खराब कर सकता है | घर में मेहमान आ सकते है | ऑफिस के काम में आज राहत मिलेगी | भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ कदम उठा सकते है | जीवनसाथी से कोई बात शेयर कर सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपको आज कोई बड़ा धनलाभ होने वाला है | अपने किसी काम की वजह से आपको शहर से बहार जाना पड़ सकता है | किसी से दिल की बात जाहिर करना चाहते है, तो दिन शुभ है | छात्रों के लिए दिन शुभ है | आप किसी मंदिर में साफ़ सफाई में योगदान दे सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा | इस राशि के कारोबारियों के लिए दिन शुभ है | ऑफिस का बदला हुआ आपके कार्यक्षमता में वृद्धि करेगा | कुछ अनुभवी लोग आपको अच्छी सलाह दे सकते है | लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है, रिश्तो में नयापन देखने को मिलेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज दिन सामान्य रहेगा | आज घर में किसी से बहस होने की सम्भावना है | ऑफिस में किसी काम में सहकर्मी एकमत नहीं होंगे | किसी बात की वजह से आप तनाव ले सकते है, शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी | छात्रों को आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, बड़ो की मदद ले |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | ऑफिस में आपके प्रदर्शन से बॉस खुश नजर आएंगे | संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिससे आप गर्व महसूस करेंगे | आर्थिक मामलो में आज आप मजबूत रहेंगे | छात्रों को आज टीचर्स से पूरा सहयोग मिलेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपके धन से जुड़े मामले सुलझने वाले है | आज आप उत्साह से भरे रहेंगे | आज कोई बड़ी समस्या का हल मिलने वाला है | आज आप दोस्तों के साथ मनोरंजन कर सकते है | किसी चीज से जुड़ाव महसूस कर सकते है | अविवाहितों को आज कोई विवाह के प्रस्ताव आने वाले है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको आज व्यापार की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है | आज परिवार में आपके गुणों की तारीफ होगी | दोस्तों के साथ कोई योजना बना सकते है | किसी को धन उधार देने से पहले, देख ले कि वह विश्वासपात्र है या नहीं | पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज नौकरीपेशा लोगो के लिए दिन बेहद शुभ है, कोई बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है | व्यापारियों को आज उम्मीद से ज्यादा लाभ प्राप्त होगा | आपके सकारात्मक व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे | कुछ लोग दोस्ती करने के लिए आगे आ सकते है | जीवनसाथी के सहयोग से नए काम को आरम्भ करने के बारे में सोच सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज आप फालतू के खर्चो पर ध्यान दे सकते है | बच्चो के लिए कुछ खरीद सकते है | स्वास्थ्य के मामले में आपको आज सावधानी रखने की जरूरत है | ऑफिस में किसी काम में जल्दबाजी पुरे काम को बिगाड़ सकती है | धैर्य से काम ले |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर