Category Archives:  Spiritual

हमेशा दुसरो की मदद करने में आगे रहते है ये लोग, पर इनकी बारी में सब मुँह फेर लेते है, जानिए

Dec 19 2019

Posted By:  Sunny

आज हम जिस दौर में जी रहे है, उस दौर कोई भी इंसान किसी की मदद करने से पहले कई बार सोचता है | लेकिन फिर भी कुछ लोग होते है, जो बिना झिझक दुसरो की मदद करते है, और दुआए पाते है | किसी की मदद करके जो ख़ुशी और आत्मसंतुष्टि मिलती है, वह बयां नहीं की जा सकती | हर किसी में मदद का भाव नहीं होता है, ये बहुत ही कम लोगो में पाया जाता है, लेकिन कई बार ये भाव राशियों पर भी निर्भर करता है | राशि व ग्रहो की स्थिति जन्म के समय ही यह तय कर देती है कि बच्चे का स्वभाव कैसा रहने वाला है, आज हम आपको ऐसी ही मददगार स्वभाव की राशियों के बारे में बताने जा रहे है |

वृषभ




इस राशि के लोगो का स्वभाव बहुत ही कोमल स्वभाव का होता है | ये कभी भी किसी को परेशानी में नहीं देख पाते है | दुसरो की मदद करने का स्वभाव इनमे बचपन में ही विकसित हो जाता है | इनका विनम्र स्वभाव किसी का भी दिल जीत लेता है | ये अपने मन में किसी के प्रति भी भेदभाव नहीं रखते है, जो कि एक अच्छे इंसान की निशानी है |

सिंह


सिंह राशि के लोगो का स्वभाव भावुक क़िस्म का होता है, ये किसी को भी दुखी नहीं देख सकते है | दुसरो को दुखी या परेशान देखकर इनका हृदय पसीजने लगता है और उनकी मदद के लिए ये आगे आ जाते है | इन्हे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि सामने वाला अपना है या पराया, इन्हे बस दुसरो के चेहरे पर ख़ुशी देखने से मतलब होता है |

कन्या


ये लोग बहुत ही मददगार स्वभाव के होते है | ये हमेशा दुसरो का भला करने के बारे में सोचते है, कई बार तो ये लोग खुद का नुकसान करके भी दुसरो की मदद करते है | इनके विनम्र स्वभाव, दया भावना की वजह से लोग भी इनका खूब सम्मान करते है | इनके इस नेचर की वजह से इनके दोस्त भी खूब होते है |



कुम्भ


इस राशि के जातक भी कोमल स्वभाव के होते है, दुसरो की मदद करने में आगे होते है | जब भी कोई इनसे मदद मांगता है, तो ये उसकी मदद जरूर करते है, चाहे ये उस समय मदद करने की स्थिति में हो या नहीं | ये किसी को भी ना कभी नहीं कह पाते है | इनका स्वभाव ही इनकी पहचान होता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर