Category Archives:  Spiritual

प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहने वाले है 'B' नाम वाले लोग, कुछ ऐसा रहेगा 2020, जानिए

Dec 21 2019

Posted By:  Sunny

साल 2019 अपने अंत की ओर है, जल्द ही साल 2020 का आगाज होने जा रहा है, ऐसे में कई लोगो के मन में सवाल उठते है कि आने वाले साल में उनके साथ क्या नया होगा, उनकी जिंदगी में कोई नयी ख़ुशी आएगी या नहीं | आज हम इसी विषय में बात करने जा रहे है | आज हम आपको बताएंगे कि 'B' नाम वाले लोगो के लिए आने वाला साल कैसा रहेगा | 


जानकारी के लिए बता दे B अक्षर गणित में 2 को इंगित करता है और न्यूमेरोलॉजी में 2 का संबंध चंद्र से है | न्यूमेरोलॉजी के एक्सपर्ट्स के अनुसार इस नाम के लोगो पर चंद्र की स्थितियों का बहुत प्रभाव पड़ेगा |



करियर और बिज़नेस


आपको अपने करियर और बिज़नेस में प्रोफ़ेशनलिज़्म को लाना चाहिए ना की भावुकता को | व्यापार के मामले में आपको दिमाग से सोचने की जरूरत है | दिल से लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है | नौकरी में आपको मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर किया जा सकता है | आपको पूरी लग्न और मेहनत से काम करना होगा, तभी आपको सफलता मिलेगी |

आर्थिक 


आने वाले साल में आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है | आपको अटका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | साथ ही कहीं निवेश किया गया धन लाभ पहुंचाने वाला है | रिश्तेदारों को दिए हुए पैसे प्राप्त होने वाले है | इस वर्ष आप बिना जान पहचान के किसी को धन उधार ना दे, वित्तीय लेनदेन इस वर्ष अधिक सही नहीं है |

वैवाहिक जीवन


आने वाले साल में आपको अपने जीवनसाथी से भरपूर साथ मिलेगा | किसी बड़ी मुसीबत में जीवनसाथी का साथ रिश्ते को मजबूत बनाएगा | आप अपने पार्टनर की पसंद का घर या वाहन भी खरीद सकते है | आपको जीवनसाथी के साथ रोमांटिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते में प्यार बढ़ेगा |

शिक्षा


आने वाले साल में शिक्षा के मामले में आप आगे रहेंगे | विदेश जाने की इच्छा पूरी होने वाली है | किसी विशेष परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने से आप खुश रहेंगे | आने वाले साल में किसी भी तरह की नकल आपकी स्थिति बिगाड़ सकती है | किताबो का दान करने से चंद्र देव प्रसन्न होंगे |



प्रेम


प्रेम संबंधो में आ रही परेशानियों को आपको मिलकर सुलझाना चाहिए | अपने साथी की बातो को एक बार समझने की कोशिश करे तो बेहतर है | इस साल आप साथी के परिवार को प्रसन्न कर सकते है | आपको एक बात का ध्यान रखना है की जीवनसाथी से कोई भी बात ना छुपाये, ये आपके रिश्तो में खटास ला सकती है |

स्वास्थ्य


इस साल सारी परेशानियां समाप्त होने से आपको किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी नहीं होगी | हालाँकि वर्ष के बीच में आपको पेट से जुडी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर