Category Archives:  Spiritual

राशि रत्न धारण करने से पहले जान ले ये बाते, जीवन पर बुरा असर डाल सकती है ये गलतियाँ...

Dec 21 2019

Posted By:  Sunny

हम सुनते आ रहे है कि रत्नो को धारण करने से शुभ फल प्राप्त होता है, मनोकामनाएं पूरी होती है | कई लोग रत्नो को अंगूठी ने जड़ाकर पहनते है तो वही कुछ लोग रत्न का लॉकेट भी पहनते है | इन रत्नो का धारण करना जीवन से परेशानियों को समाप्त तो कर देता है लेकिन कई बार इनसे जीवन में कठिनाइयां भी खड़ी होने लग जाती है, और जीवन समस्याओ से घिर जाता है | ऐसी स्थिति तब पैदा होती है, जब गलत रत्न धारण कर लिया जाता है | इसीलिए हमेशा अपनी राशि के अनुसार ही रत्न धारण करे, आज हम आपको इसी जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां व सावधानियां बताने जा रहे है |




रत्न धारण करने से पहले ध्यान में रखे ये बातें:-

  • प्रत्येक ग्रह से एक रत्न जुड़ा है, इसी वजह से ग्रहो की संख्या के बराबर ही रत्न भी 9 होते है |
  • रत्न को धारण करने का सबसे शुभ समय सिर्फ सुबह का ही माना गया है |
  • ज्योतिष में रत्न धारण करने के लिए 4, 9, 14 तिथि को सही नहीं माना गया है | इसीलिए इन तिथियों पर रत्न धारण ना करे और ना ही अमावस्या, ग्रहण और संक्रांति पर रत्न धारण करे |
  • जिस ग्रह से जुड़ा रत्न आप धारण करने जा रहे है, उसे उस ग्रह से जुड़े वार या दिवस पर ही धारण करे जैसे बुध ग्रह से जुड़े रत्न बुधवार को ही धारण करे |
  • रत्न हमेशा सुबह के समय धारण करे और सूर्य की ओर मुख करके ही धारण करे |

यह है रत्न धारण करने की विधि:-

रत्न को धारण करने से पहले उसे गाय के कच्चे दूध में डाल दे फिर उसे गंगाजल से साफ़ करके कुछ देर के लिए इष्टदेव के समक्ष रख दे, इसके कुछ समय पश्चात् इसे धारण कर ले |

ये है ग्रहो के रत्न और उन्हें धारण करने के दिन:-
  • चंद्र ग्रह से मोती जुड़ा है, इसे अंगूठी में सोमवार के दिन धारण करे |
  • मंगल ग्रह से मूंगा जुड़ा हुआ है, इसे सोने की अँगूठी मे मंगलवार के दिन धारण करे |
  • बुध ग्रह से पन्ना जुड़ा है, इसे सोने या प्लैटिनम की अंगूठी में बुधवार को धारण करे |
  • गुरु ग्रह से पुखराज जुड़ा है, इसे सोने की अंगूठी में पुष्य योग में धारण करे |
  • शुक्र ग्रह से हीरा जुड़ा है, इसे चांदी की अंगूठी में शुक्रवार को धारण करे |
  • शनि की शांति के लिए नीलम रत्न सोने की अंगूठी में शनिवार को धारण करे |
  • राहु से मुक्ति के लिए गोमेद रत्न सोने की अंगूठी में बुधवार या शनिवार को धारण करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर