Category Archives:  Spiritual

राशिफल 22 दिसंबर 2019: मिथुन राशि पर भारी है ग्रह, जानिए अपनी राशि का हाल....

Dec 21 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में आज मीटिंग में अपनी बात रख पाएंगे | किसी काम में आज व्यस्त रह सकते है | किसी जरुरी काम में आज अड़चन आ सकती है, चिंता ना करे समय रहते काम पूरा हो जायेगा | जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बेहतर रहेगा | छात्रों के लिए दिन अच्छा है, किसी नए कोर्स में एडमिशन ले सकते है | फालतू खर्चो को गंभीरता से लेने का समय है | व्यापार में बड़ा लाभ होने वाला है | वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की आवश्यकता है | दुर्घटना होने के आसार है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आप किसी परेशानी की वजह से तनाव ले सकते है | ऑफिस में काम में मन नहीं लगेगा | आप मंदिर में ध्यान लगाए | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | संतान के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, आप शांति से बैठकर बात करे तो बेहतर है | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज का दिन आपके लिए शुभ है | आप परिवार के साथ घूमने जा सकते है | समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा | ऑफिस में आप थोड़ी और मेहनत करेंगे तो बॉस जरूर खुश होंगे | किसी पर अपनी बात मनवाने के लिए दबाव ना डालें | दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आर्थिक मामले में आप दोस्त की मदद ले सकते है | धनलाभ के लिए नए स्त्रोत प्राप्त हो सकते है | किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है | व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी | जीवनसाथी से तालमेल बैठाने में परेशानी हो सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज दिन आपके पक्ष में रहेगा | किसी पार्टी में शामिल हो सकते है, दोस्त से वहां मुलाकात हो सकती है | आपके किसी पुराने काम का फायदा आपको अब मिलेगा | कोई बड़ी जिम्मेदारी को पूरा करके ख़ुशी महसूस करेंगे | नए काम को शुरू करने को लेकर दोस्तों से बात कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा | किसी निर्णय में बड़ो की सहायता ले तो बेहतर है | कारोबारियों के लिए दिन शुभ है | अपनी समझदारी से आप किसी परेशानी से छुटकारा पाने में सफल होंगे | घर के किसी काम की वजह से की गयी भागदौड़ की वजह से आप थकान महसूस कर सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | दुसरो की मदद करके आप अच्छा महसूस करेंगे | ऑफिस में आपकी तरक्की होगी, इससे घर में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | परिवार के बिगड़े रिश्तो को सुलझाने का दिन है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा | स्वास्थ्य में गिरावट महसूस कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आपका दिन उत्तम रहेगा | दोस्त से मुलाकात होने से आप खुश रहेंगे | आर्थिक मामले में आप आज मजबूत रहेंगे | कुछ खरीदारी कर सकते है | संतान की सफलता से गर्व महसूस करेंगे | कलाप्रेमी आज किसी प्रदर्शनी में जा सकते है | उधार लेनदेन में आपको सावधान रहने की जरूरत है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | परिवार में किसी मांगलिक आयोजन का हिस्सा बन सकते है | आपके आत्मविश्वास से आपके बॉस खुश होंगे | धनलाभ होने की आशंका है | व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते है | दोस्त से कोई राज की बात शेयर कर सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज दिन आपके अनुकूल रहेगा | अपनी काबिलियत से आप ऑफिस में काम पूरा कर पाएंगे | करियर के मामले में आपको बड़े की सलाह लेनी चाहिए | कोई लम्बे समय से अटका हुआ काम पूरा होने वाला है | नए लोगो से मुलाकात भविष्य में लाभ पहुचायेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आप अपनी ऊर्जा किसी धार्मिक कामो में लगा सकते है | ऑफिस में काम समय पर निपटा पाएंगे | घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है, जिससे घर उत्सव का माहौल रहेगा | आप दुसरो की बातो को भी महत्व दे, ये आपका सामाजिक दायरा बढ़ाएगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर