Category Archives:  Spiritual

राशिफल 23 दिसंबर 2019: आज इन 3 राशियों को मिलेगा कोई शुभ समाचार, जानिए अपनी राशि का हाल..

Dec 22 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा | कोई अटका हुआ किसी की मदद से पूरा होने वाला है | ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी | किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है | दोस्तों की सलाह आपके काम आ सकती है | किसी जिम्मेदारी को आसानी से निभा पाएंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आपका दिन अनुकूल रहेगा | आपको किसी काम के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है | आपकी प्रसिद्धि होगी | धनलाभ होने वाला है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | सकारात्मक सोच से लोग आपके कायल होंगे | अपने भविष्य के लिए आप कोई कदम उठा सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा | छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है | अपने खर्चो पर कण्ट्रोल करने की कोशिश करे | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को किसी कंपनी से बुलावा आ सकता है | आप धार्मिक कामो में रूचि ले सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से व्यस्त रह सकते है | दोस्तों के साथ शाम को समय बीता सकते है | आज आपके विरोधी सक्रिय है, आपको सावधानी बरतने की जरूरत है | किसी को दिया हुआ धन अटक सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है | घर में किसी मेहमान के आने से, घर का माहौल अच्छा होगा | ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे | आप आज किसी भी वाद विवाद से दूर रहे, किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप प्रसन्न रहेंगे | आप अपने व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए कोई कदम उठा सकते है | ऑफिस में काम को आसानी से निपटा पाएंगे | आज परिवार से जुडी कोई जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे निभाने में थोड़ी कठिनाई होगी | जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान सफल होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको किसी काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है | आज आप मन में अशांति महसूस कर सकते है, जिस वजह से तनाव की स्थिति बन सकती है | आज उधार लेनदेन में हानि की सम्भावना है | दाम्पत्य जीवन में नोकझोक की स्थिति बन सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | छात्र आज दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते है | उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे | परिवार के साथ आप किसी धार्मिक काम का हिस्सा बन सकते है | IT से जुड़े लोगो को आज कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | आर्थिक अथिति मजबूत रहेगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा | किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है | कोई नया काम करने के बारे में विचार कर सकते है | आप घर के बड़ो की राय पर गौर करेंगे तो अवश्य काम में सफल होंगे | जीवनसाथी को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
दिन ठीकठाक रहेगा | आज किसी काम में आर्थिक समस्या रुकावट बन सकती है | ऑफिस में कुछ लोग आपकी प्रोजेक्ट में मदद करेंगे | कारोबारियों का आज सामाजिक दायरा बढ़ने वाला है, जिसका फायदा व्यापार में मिलेगा | इस राशि के छात्रों को पढाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आप खुश नजर आएंगे | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपके काम की वजह से तारीफ करेंगे | दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान टालना पड़ सकता है | किसी काम की धीमी गति की वजह से मूड खराब रह सकता है | लवमेट के दिन अनुकूल है | आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मौज मस्ती में गुजर सकता है | व्यापारियों को धनलाभ होने वाला है | आज कोई दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | शाम को शुभ समाचार मिलने से घर का माहौल खुशनुमा हो जायेगा | समाज के कुछ प्रभावशाली लोगो से मुलाकात होने वाली है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर