Category Archives:  Spiritual

राशिफल 24 दिसंबर 2019: आज सावधान रहे मकर राशि वाले, मिल सकता है धोखा, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Dec 23 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज आपको दोस्त के घर से पार्टी के लिए बुलावा आ सकता है | करियर में कोई बड़ा फैसला ले सकते है | ऑफिस में उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे | आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है | कोई आर्थिक लाभ हो सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आप परिवार के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे | छात्रों के लिए दिन सफलताभरा रहेगा | ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे | आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न होंगे, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मिठास आएगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कोई रिश्तेदार आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | आज उधार लेनदेन में सावधानी रखे | कोई फायदा उठा सकता है | किसी चीज को लेकर व्यर्थ की चिंता स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है | करियर में अनुभवी की सलाह मिलने वाली है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | छात्रों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की जरूरत है | आज किसी अनजान पर भरोसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है | कारोबारियों की स्थिति सामान्य रहेगी | कहीं भी निवेश करने से पहले अनुभवी की सलाह ले | दाम्पत्य संबंधो में मधुरता रहेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज दिन बढ़िया रहेगा | आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, इससे आपके काम भी समय से पहले पुरे हो जायेंगे | नौकरीपेशा जातको को कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | छात्रों की समस्या का हल आज हो जायेगा | दाम्पत्य जीवन में आपको सामंझस्य लाने की जरूरत है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | शाम को अच्छी खबर मिलने वाली है, जिससे पुरे घर में रौनक रहेगी | परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते है | सामाजिक स्तर पर आप लोगो की मदद करेंगे | जीवनसाथी के साथ रोमांटिक प्रोग्राम बना सकते है, रिश्ते मजबूत होंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान टालना पड़ सकता है | कोई बड़ा धनलाभ होने वाला है | किसी पुरानी बात की वजह से आप तनाव में पड़ सकते है | काम की धीमी गति परेशान कर सकती है | दाम्पत्य जीवन में संबंध सामान्य रहेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप माता पिता को धार्मिक स्थल पर ले जा सकते है | ऑफिस में काम कम रहेगा | कहीं निवेश करना चाहते है, तो आज का दिन शुभ है | नौकरी बदलने की चाह रखने वालो को अच्छा ऑफर मिलने वाला है | कामकाज में अधिक व्यस्त रहने के चलते दूसरे काम छूट सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज दिन सामान्य रहेगा | व्यावसायिक यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात दोस्त से हो सकती है, इससे आप प्रसन्न होंगे | संतान की सफलता से गर्व महसूस करेंगे | ऑफिस में अपनी बात रख पाएंगे | परिवार के सदस्य आपसे किसी चीज की उम्मीद लगा सकते है | दाम्पत्य जीवन में मतभेद की स्थिति बन सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा | आप अपनी ऊर्जा अच्छे कामो में लगाएंगे | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे | आपको आज सावधान रहने की जरूरत है, कोई अपना धोखा दे सकता है | नए लोगो से दोस्ती से सामाजिक दायरा बढ़ेगा | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज किस्मत आपके साथ रहेगी | आपके सोचे हुए आसानी से पुरे हो जायेंगे | आपको आमदनी के नए स्त्रोत का पता चलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | आपकी सकारात्मक सोच की लोग प्रसंशा करेंगे | किसी काम में जीवनसाथी के सहयोग से उत्साह बढ़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है | आज ऑफिस में किसी से बहस हो सकती है | किसी काम में जल्दबाजी ना करे, ये हानि पहुंचा सकती है | परिवार के साथ बिताये गए पल रिश्तो में मजबूती लाएंगे | आपकी मेहनत रंग लाएगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर