Category Archives:  Spiritual

भगवान राम और सीता माता की उम्र में कितने वर्षो का अंतर था ? जानिए

Dec 23 2019

Posted By:  Sunny

भगवान राम और माता सीता हिन्दुओं के आराध्य है | हमे बचपन से अपने जीवन में राम को उतारने को कहा जाता है | भगवान राम का प्रभाव हमारे ऊपर हमेशा रहा है, हम बचपन से भगवान राम के किस्से कहानियाँ किसी ना किसी माध्यम से सुनते या देखते है | हिन्दुओं के पवित्र ग्रन्थ रामायण भगवान राम के जीवन पर ही आधारित है | रामायण के बारे में आपने किताबो और टीवी सीरियल्स की मदद से बहुत कुछ जाना है, लेकिन भगवान राम से जुडी एक ऐसी चीज है जो बहुत ही हम लोग जानते है | आज हम आपको उसी बात से अवगत कराने आये है |


कई बार आपने रामायण देखी, पढ़ी या सुनी होगी, इसमें बताया गया है कि राम सीता का विवाह हुआ था | ऐसे में कई लोगो के मन में यह भी सवाल आता है कि जब राम जी और सीता माता का विवाह हुआ था, तब उनकी उम्र में कितना फासला था | आपने भले ही रामायण को देखा होगा या पूरा पढ़ा होगा, लेकिन इस बात पर आपका ध्यान नहीं गया होगा |




रामायण पर टीवी के कई सीरियल्स बन चुके है, जिन्हे आपने देखा भी होगा, इनमे राम सीता का विवाह दिखाया जाता है, लेकिन उनकी उम्र के बारे में कोई जिक्र नहीं किया जाता है | आपकी जानकारी के लिए बता दे इसका जिक्र रामायण में किया गया है | 
वाल्मीकि रचित रामायण में इस बारे में बताया गया है, इस पर एक रामायण में एक दोहा उल्लेखित है, जो कि इस प्रकार है "वर्ष अठारह की सिया, सत्ताइस के राम। कीन्हों मन अभिलाष तब, करनो है सुर काम"॥

इस दोहे का अर्थ है कि माता सीता की उम्र 18 वर्ष थी और प्रभु श्री राम कि उम्र 27 वर्ष थी | इस हिसाब से उनकी उम्र के बीच 9 वर्षो का फासला था | यह जानकारी बहुत ही कम लोगो को पता है और इसकी वजह है, इसका उल्लेख ना किये जाना |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर